फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Queen Elizabeth Death: महारानी एलिजाबेथ के निधन से बॉलीवुड भी मायूस, कहा- एक युग का अंत

Fri, 09 Sep 2022 09:26 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 09 Sep 2022 09:26 AM IST
विज्ञापन
britain queen elizabeth passes away bollywood celebrities social media reaction
महारानी एलिजाबेथ, रितेश देशमुख, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में उनका निधन हुआ। महारानी एलिजाबेथ पिछले साल अक्तूबर से स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थीं। उन्होंने ब्रिटेन में लंबे समय से राज किया था। बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के बाद अब उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स जिनकी उम्र तकरीबन 73 साल की है उनको ब्रिटेन का नए राजा बनाया गया है। एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से दुनियाभर में शोक की लहर है। नेताओं के साथ-साथ अभिनेताओं ने भी उनकी मौत पर दुख जताया है। 

britain queen elizabeth passes away bollywood celebrities social media reaction
क्वीन एलिजाबेथ - फोटो : इंस्टाग्राम

क्वीन एलिजाबेथ के निधन की खबर सुनकर न केवल हॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड वाले भी गमगीन हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है। सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली, रितेश देशमुख, शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर, नीतू कपूर, गीता बसरा, अदनान सामी जैसे सितारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। ज्यादातर लोगों ने महारानी के निधन को एक युग का अंत होना बताया। 


 

britain queen elizabeth passes away bollywood celebrities social media reaction
क्वीन एलिजाबेथ - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने एलिजाबेथ की एक तस्वीर साझा की और लिखा- 'उन्होंने अपना जीवन बेहद खूबसूरती के साथ जिया। उनको रंगों से बेहद प्यार था। उन्होंने अपने जीवन के हर रंग को बिल्कुल रानी की तरह जिया है...उनकी आत्मा को शांति मिले'। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी ट्वीट करके शोक व्यक्त किया है। रितेश देखमुख ने ट्वीट कर लिखा- 'एक युग का अंत...कठिन समय में भी अपनी महारानी की गरिमा को नहीं खोया। ये सच में दुखद दिन है...यूके के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं'।






 
विज्ञापन
विज्ञापन
britain queen elizabeth passes away bollywood celebrities social media reaction
क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री गीता बसरा लिखती हैं- बहुत ही दुखद दिन...यह वास्तव में एक युग का अंत है...क्या जीवन था और क्या महिला थीं। देश का नेतृत्व करने के लिए आपको धन्यवाद। मिमी चक्रवर्ती लिखती हैं- '96 साल की उम्र में महारानी एलिजाबेथ ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले'। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed