सब्सक्राइब करें

Broken But Beautiful 3 Review: सिद्धार्थ, सोनिया ने तोड़े फैंस के दिल, सीरीज में कुछ भी सुंदर नहीं

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 29 May 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Broken But Beautiful 3 Review by Pankaj Shukla Sidharth Shukla Sonia Rathee Ehan Bhat Ekta Kapoor
ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज रिव्यूब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3


सृजक: एकता कपूर
कलाकार: सिद्धार्थ शुक्ला, सोनिया राठी, एहान भट, सलोनी खन्ना, तानिया कालरा आदि।
निर्देशक: प्रियंका घोष
ओटीटी: एमएक्स प्लेयर/आल्ट बालाजी
रेटिंग: *

अगर आपने नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द सोशल डिलेमा’ अब तक नहीं देखी है तो एमएक्स प्लेयर के आगे के शोज देखने से पहले जरूर देख डालिए। ओटीटी पर अब भी अगर आपको कहीं कुछ फ्री में मिल रहा है तो यकीन मानिए कि ये न सिर्फ आपसे आपकी जिंदगी के कीमती लम्हे छीनने की कोशिश हो रही है बल्कि आपको एक ऐसा नशा लगाया जा रहा है जो आपके रोजगार के लिए तो हानिकारक है ही, इससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी खतरे में हैं।

बेढंगी सी सीरीज
एकता कपूर की बनाई तमाम दूसरी बेढंगी वेब सीरीज की तरह ही ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल’ का तीसरा सीजन भी फालूत सा ही है। पहले के दो सीजन जी5 ने प्रसारित किए थे। इस बार ये मुफ्त में मिल रहा है एमएक्स प्लेयर पर।

सारा मज़ा खराब
सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहा है। खुद सिद्धार्थ को भी इस सीरीज से अपना करियर सीधे रॉकेट की तरह ऊपर जाने की उम्मीद रही है। लेकिन, कमज़ोर कहानी और लचर निर्देशन ने खेल खराब कर दिया है।

Trending Videos
Broken But Beautiful 3 Review by Pankaj Shukla Sidharth Shukla Sonia Rathee Ehan Bhat Ekta Kapoor
ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रेम का पहचाना सा त्रिकोण
कहानी अगस्त्य राव और रूमी की है। दोनों अपने अपने ताव में रहने वाले इंसान। अगस्त्य रंगमंच का निर्देशक है। गुस्से में है कि दर्शक उसकी ‘कला’ समझ नहीं पा रहे। उसका मानना है कि गलती उसके हुनर में नहीं लोगों की सोच में है। रूमी दूसरे नशे में है। उसके हर पल में बस इशान है। वह इशान को पाना चाहती है। किसी कीमत पर। और, ये कीमत चुकाने के लिए वह मोहरा बनाती है अगस्त्य को। सैकड़ों फिल्में और सीरियल बन चुके हैं इस घिसे पिटे प्रेम त्रिकोण पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Broken But Beautiful 3 Review by Pankaj Shukla Sidharth Shukla Sonia Rathee Ehan Bhat Ekta Kapoor
ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एकता कपूर की हाईक्लास ‘गंदी बात’
‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल’ के तीसरे सीजन में एकता कपूर ने एक घिसी पिटी कहानी में अपनी ‘गंदी बात’ का तड़का लगा दिया है। किसी भी किरदार का कोई ठोस वजूद नहीं है। सब अपने ही फुलाए अहं के गुब्बारों से हवा में हैं। ये एकता कपूर की नकली दुनिया की फर्जी सी दिखने वाली कहानी है। टेलीविजन धारावाहिकों की कहानियों में ढेर सारा एडल्ट कंटेंट मिलाकर एकता कपूर अपनी पुरानी कहानियों को ही ओटीटी पर नई पैकिंग में धड़ल्ले से बेच रही हैं। पहले उनके साथी जी5 में थे अब ये काम एमएक्स प्लेयर ने संभाल लिया है।

Broken But Beautiful 3 Review by Pankaj Shukla Sidharth Shukla Sonia Rathee Ehan Bhat Ekta Kapoor
ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुस्कानें फीकी, गुस्सा बनावटी
एमएक्स प्लेयर की छवि है भी सेमी पोर्न सीरीज परोसने वालों की। लेकिन, ठेठ सेमी पोर्न देखने वालों को भी ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल’ का तीसरा सीजन खोखला लगेगा और वह इसलिए क्योंकि इस सीरीज के लेखन में दम नहीं है। गुस्सैल कलाकार, अपनी बहन की छाया से बाहर आने को बेताब एक बिंदास बाला और एक रईस और अकड़ू सा तीसरा बंदा। कहानी का ग्राफ पहले एपीसोड से ही इसके लेखकों से संभल नहीं पाता। कैमरे के पीछे इसके पहले दो सीजन वाले ज्यादातर तकनीशियन इस बार नदारद हैं। और, इसका असर सीरीज की बुनावट पर साफ नजर आता है। सजे धजे लोग, चमकते दमकते तो नजर आते हैं। लेकिन उनकी मुस्कानें फीकी हैं और गुस्सा बनावटी। प्यार तो कहीं से सरल दिखता ही नहीं है।

 

विज्ञापन
Broken But Beautiful 3 Review by Pankaj Shukla Sidharth Shukla Sonia Rathee Ehan Bhat Ekta Kapoor
ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिर्फ गाने बढ़िया हैं..!
कलाकारों में ये सीरीज सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला की शो रील बनकर रह गई है। वह ऐसे किरदार भी कर सकते हैं, ये उनके चाहने वालों को ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल’ का तीसरा सीजन बताता है। सोनिया राठी भी पूरी कोशिश करती दिखती हैं कि लोग उनके किरदार से नफरत कर सकें। लेकिन लोगों के मन में नफरत जगाने के लिए जरूरी है कि पहले लोग उस किरदार को देखने समझने का समय पा सकें। एहान भट बिल्कुल ऐसे दिखते हैं जैसे किसी रोबोट को उनकी लाइनें पढ़ाकर कैमरे के सामने छोड़ दिया गया हो। वेब सीरीज ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल’ के सिर्फ गानों के म्यूजिक वीडियोज देखने लायक हैं। बाकी पूरी सीरीज में इसे आखिर तक देखने का दम नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed