विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की गूंज बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ संसद में भी सुनाई दी। संसद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बजट पेश किया। बजट पेश करने के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि सभी सांसद 'उरी' फिल्म के हिट डायलॉग को जोर जोर से दोहराने लगे। इस दौरान फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर और सांसद परेश रावल की खुशी देखने लायक थी जो कैमरे में कैद हो गई।
बजट के दौरान जब पीयूष गोयल ने की 'उरी..' की तारीफ तो संसद में गूंजे 'How's the josh' के नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह पूरा वाकया तब हुआ जब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मनोरंजन जगत से जुड़ा बड़ा एलान कर रहे थे। पीयूष गोयल ने बजट पेश करते हुए कहा - 'हम सबको बॉलीवुड फिल्में देखने का शौक है। देशभर में फिल्म बनाने का काम तेजी से चल रहा है। फिल्मों के जरिए कई लोगों को रोजगार मिलेगा चाहे वो हिंदी सिनेमाजगत हो, तेलुगू, मलयालम या फिर क्षेत्रीय सिनेमा।'
इसके साथ ही पीयूष गोयल ने कहा - 'हम सब ने उरी फिल्म देखी बहुत मजा आया।' सिनेमाहॉल के अंदर जो जोश था वह देखने लायक था। पीयूष गोयल ने जैसे ही यह कहा उनके पीछे बैठे खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर सहित तमाम एनडीए के सांसद फिल्म का फेमस डायलॉग 'How's the josh' के नारे लगाने लगे। इन नारों की गूंज लोकसभा में काफी देर तक सुनाई देती रही।
खास बात यह है कि नारे के दौरान सांसद और एक्टर परेश रावल का चेहरा स्क्रीन पर दिखाया गया जो काफी खुश नजर आए। दरअसल, परेश रावल ने 'उरी' फिल्म में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का किरदार निभाया है। आपको बता दें, 'उरी' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म अभी तक 171 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की पकड़ को देखकर लगता है कि आंकड़ा और भी आगे जाएगा।
#UriTheSurgicalStrike biz at a glance...
Week 1: ₹ 71.26 cr
Week 2: ₹ 62.77 cr
Week 3: ₹ 37.04 cr
Total: ₹ 171.07 cr
India biz. BLOCKBUSTER.
Will cross ₹ 175 cr in Weekend 4.
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक 'उरी' फिल्म को आई ओपनर फिल्म करार दिया है। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक पहले नंबर पर 'उरी' 35 करोड़ के साथ, 'संजू' फिल्म 31.62 करोड़, 'पद्मावत' 31.75 करोड़ और 'सिंबा' 20.06 करोड़ रहा। यानी कि 'उरी' 2019 की आई ओपनर फिल्म रही जबकि 'संजू', 'पद्मावत' और 'सिंबा' साल 2018 की।
This is an EYE OPENER... #UriTheSurgicalStrike collects ₹ 35 cr+ in *Week 3*, which is more than *Week 3* biz of #Sanju [₹ 31.62 cr], #Padmaavat [₹ 31.75 cr] and #Simmba [₹ 20.06 cr], the #Top3 grossers of 2018. #Uri #HowsTheJosh