फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2022: 'द बिग बुल' से लेकर 'कॉर्पोरेट' तक, बजट वाले दिन बाजार को समझने के लिए देखिए ये पांच फिल्में

Tue, 01 Feb 2022 10:24 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 01 Feb 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
Budget 2022: From The Big Bull, Baazaar, Margin Call, Corporate to Wall street, here are 5 hindi films on budget
Films On Budget - फोटो : सोशल मीडिया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2022 पेश करने के लिए तैयार हैं। फिल्म इंडस्ट्री और टीवी उद्योग के कई लोग इस बजट से उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं आम आदमी यह जानने के लिए उत्सुक है कि अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र कौन-सी महत्वपूर्ण योजनाएं पेश करेगी। ऐसे में आप बाजार को समझने के लिए और इस बड़े दिन के लिए अपना मूड सेट करने के लिए ये पांच फिल्में देख सकते हैं।

Budget 2022: From The Big Bull, Baazaar, Margin Call, Corporate to Wall street, here are 5 hindi films on budget
द बिग बुल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

द बिग बुल (हिंदी, 2021)
यह फिल्म विवादास्पद स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म में बताया गया है कि जब एक आम आदमी, एक प्रमुख 'मार्केट मैनिपुलेटर' के रूप में उभरता है, तो क्या होता है।इसमें अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बेहतरीन अभिनय किया है। वहीं 'द बिग बुल' में इलियाना, सोहम शाह और सौरभ शुक्ला ने एक प्रभावशाली सहायक कलाकार की भूमिका अदा की है।दिलचस्प बात यह है कि वेब सीरीज़ 'स्कैम 92' भी हर्षद मेहता के उत्थान और पतन पर आधारित है।

Budget 2022: From The Big Bull, Baazaar, Margin Call, Corporate to Wall street, here are 5 hindi films on budget
baazaar - फोटो : twitter

बाजार (हिंदी, 2018)
सैफ अली खान-स्टारर फिल्म 'बाजार' एक थ्रिलर मूवी है, जिसमें शेयर बाजार के काले रहस्यों को बड़े पर्दे पर दर्शाया गया है। यह फिल्म, राजसी युवक और एक अनुभवी वित्तीय विशेषज्ञ के बीच तसलीम के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन और आकर्षक ट्विस्ट के कारण काफी लोकप्रियता हासिल की थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इसमें मुख्य भूमिका में राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2022: From The Big Bull, Baazaar, Margin Call, Corporate to Wall street, here are 5 hindi films on budget
मार्जिन कॉल - फोटो : सोशल मीडिया

मार्जिन कॉल (अंग्रेज़ी, 2011)
जे सी चंदोर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 24 घंटे के अंतराल में वित्तीय आपदा के कगार पर खड़ी वॉल स्ट्रीट फर्म की चुनौतियों पर प्रकाश डालती है। इसकी सम्मोहक कथा के लिए इसे काफी प्रशंसा मिली थी। इसमें केविन स्पेसी, ज़ाचरी क्विंटो और पॉल बेट्टनी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था।

विज्ञापन
Budget 2022: From The Big Bull, Baazaar, Margin Call, Corporate to Wall street, here are 5 hindi films on budget
कॉर्पोरेट - फोटो : सोशल मीडिया

कॉर्पोरेट (हिंदी, 2006)
प्रख्यात फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, जो यथार्थवादी नाटक को उकेरने में माहिर हैं, ने इस फिल्म के जरिए कॉर्पोरेट जगत के संदिग्ध पक्ष को दिखाने की कोशिश की थी। बिपाशा बसु स्टारर यह फिल्म दो शक्तिशाली उद्योगपतियों के बीच प्रतियोगिता के इर्द-गिर्द घूमती है और मुख्य पात्रों के बीच जटिल गतिशीलता के कारण प्रशंसकों को बांधे रखने में कामयाब रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed