कोरोना के चलते रुकी फिल्म ‘बंटी और बबली’ की शूटिंग आखिरकार पूरी हो ही गई। पहले भाग में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी दोनों कानपुर पहुंचे थे। इस बार फिल्म की शूटिंग पहले दुबई में हुई और फिर मुंबई में। पुराने ठगों को नए जोड़ीदार मिले हैं और तमाम चुनौतियां का सामना करते करते फिल्म शुक्रवार को पूरी हो गई।
BB2: मुंबई में पूरी हुई बंटी और बबली 2 की शूटिंग, इस बार कानपुर नहीं पहुंच पाई फिल्म की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी चारों वापस कैमरों के सामने पहुंच पाए तो इनके चेहरों की चमक देखते बनती है। एक्टर को एक्टिंग करने का मौका ना मिले तो बेचारा घुट कर रह जाता है। मार्च के बाद से लाइट्स, रोल कैमरा और एक्शन सुनने को इन चारों के कान तरस गए। यशराज फिल्म्स के स्टूडियो ये पहुंचे तो यहां पहले से ही काफी तगड़े इंतजामात दिखे। सैनिटाइजर वगैरह से सब बार बार हाथ साफ करते दिखे। क्रू ने पीपीई किट डाला हुआ था। पता चला कि शूटिंग पर आने से पहले सब 10 से लेकर 14 दिनों तक अपने अपने घरों में क्वारंटीन रहे हैं। सबका तापमान लगातार नापा गया और सबके स्वास्थ्य की जांच भी की गई। इसके बावजूद सेट पर एक चुस्त चौकन्नी मेडिकल टीम की मौजूदगी भी देखी गई।
जैसा कि आप यहां फोटो में देख पा रहे हैं कि ‘बंटी और बबली 2’ की ये कास्ट यहां यशराज स्टूडियो में एक साथ मौजूद है। चारों ने खुद को सेल्फ क्वारंटीन रखा और उसके बाद यहां पहुंचे फिल्म के एक गाने की शूटिंग करने। इस गाने की शूटिंग पूरी होने के साथ ही फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो गई है। फिल्म की रिलीज डेट फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन वर्क खत्म होने के बाद जल्दी ही घोषित की जाएगी।
लोकेशन पर मौजूद फिल्म के निर्देशक वरुण शर्मा कहते हैं, ‘‘हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावित उपाय किए कि हमें शूटिंग का सुरक्षित वातावरण मिले। कलाकारों सहित पूरी क्रू का शूट से पहले कोरोना टेस्ट कराया गया, उसके बाद क्रू को होटल में क्वारंटीन किया गया ताकि वो सुरक्षित रहें और उन तक वायरस न पहुंच सके। कलाकार होम क्वारंटीन में रहे और शूट के दौरान किसी से नहीं मिले। मुझे खुशी है कि यह सब ठीक तरह से हुआ और इससे पूरे फिल्म उद्योग को शूट पर वापसी करने का संबल मिलेगा।
सारे कलाकारों में सैफ अली खान सबसे बिंदास दिखे। उनका काम भी इन दिनों रफ्तार में हैं। ‘तानाजी’ की कामयाबी का जश्न नहीं मना पाने का मलाल भी उनको है लेकिन साथ ही ‘आदिपुरुष’ में लंकेश का किरदार निभाने का मौका मिलने से वह उत्साहित और प्रफुल्लित भी हैं। ‘बंटी और बबली 2’ की शूटिंग पूरी होने पर उन्होंने काफी संतोष जताया। वह कहते हैं, ‘हमें यहां पर घर से भी ज्यादा सुरक्षित महसूस हुआ। मुझे उम्मीद है कि उद्योग में हर कोई उतना ही सतर्क होगा, जितने सतर्क आदित्य चोपड़ा हैं। जब पूरी टीम सेट पर आई तो हम आश्वस्त थे कि वायरस से हमें कोई नुकसान नहीं होगा। यह बहुत सुकूनभरा अहसास था। इसलिए शूट करने में बहुत मजा आया। बीबी2 की टीम कई महीनों के बाद मिल रही थी। इसलिए एक दूसरे से मिलने, मजे करने और शूट करने का यह समय बहुत अच्छा गुजरा।’’