फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaad Ali: मुंबई हाईकोर्ट पहुंचे निर्देशक शाद अली, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप को लेकर खटखटाया अदालत का दरवाजा

Mon, 09 Oct 2023 11:39 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 09 Oct 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Bunty Aur Babli director Shaad Ali approaches Mumbai court over alleged theft of his script
शाद अली - फोटो : twitter@FHF_Official

साथिया बंटी और बबली ओके जानू और सूरमा जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके शाद अली ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सूरमा' के तीन साल बाद वेब सीरीज कॉल माय एजेंट बॉलीवुड का निर्देशन किया है। हाल ही में, निर्देशक अपनी एक स्क्रिप्ट की चोरी को लेकर चर्चा में हैं। निर्देशक ने अब इसके लिए मुंबई की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

Bunty Aur Babli director Shaad Ali approaches Mumbai court over alleged theft of his script
शाद अली - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी स्क्रिप्ट की चोरी को लेकर मुंबई की एक अदालत में चले गए हैं। अली ने अदालत से अनुरोध किया है कि पुलिस को इस मुद्दे पर उनके दो पूर्व सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया जाए। अपनी शिकायत में निर्देशक ने कहा कि दो लोगों ने उनकी स्क्रिप्ट को अपने स्क्रिप्ट के रूप में स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के साथ पंजीकृत किया था।

Akshay Kumar- दोबारा पान मसाला का एड करने पर बुरे फंसे अक्षय कुमार, ट्रोल्स ने अभिनेता की जमकर लगाई क्लास

Bunty Aur Babli director Shaad Ali approaches Mumbai court over alleged theft of his script
शाद अली - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक इस दावे के साथ इसे कई प्रोडक्शन हाउस के सामने भी पेश कर रहे थे। निर्देशक के वकील जय भारद्वाज ने अदालत को बताया है कि अली वर्षों से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। शोध के दौरान, उन्होंने दो व्यक्तियों को कहानी के बारे में बताया। उनके वकील ने यह भी कहा कि दोनों व्यक्तियों ने सुधार के लिए सुझाव देने के बहाने स्क्रिप्ट मांगी थी।

Akshay Kumar- दोबारा पान मसाला का एड करने पर बुरे फंसे अक्षय कुमार, ट्रोल्स ने अभिनेता की जमकर लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
Bunty Aur Babli director Shaad Ali approaches Mumbai court over alleged theft of his script
शाद अली - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक के वकील ने यह भी खुलासा कि अली ने दोनों को 90-90 हजार रुपये दिए हैं। निर्देशक का दावा है कि जब उन्होंने दोनों व्यक्तियों से इसका सामना किया, तो उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगे हैं। अली ने यह भी कहा कि उन्हें उन लोगों द्वारा धमकी भी दी गई थी। इसलिए लिए उन्होंने कानून का सहारा लिया है।

विज्ञापन
Bunty Aur Babli director Shaad Ali approaches Mumbai court over alleged theft of his script
शाद अली - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शाद अली ने फिल्म बंटी और बबली का निर्देशन किया है। इसके बाद 'ओके जानू', 'किल डिल' और 'सूरमा' जैसी कई फिल्में आईं, जिन्होंने खराब प्रदर्शन किया। उनकी सबसे हालिया निर्देशित फिल्म 2022 की कॉमेडी-ड्रामा मिस्टर मम्मी थी, जिसमें रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने अभिनय किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed