फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून के प्रदर्शन के बीच चर्चा में अमिताभ बच्चन का ट्वीट, लोग कर रहे कमेंट्स

Sat, 21 Dec 2019 05:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 21 Dec 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
CAA protest Amitabh Bachchan tweet viral
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

नागरिकता कानून को लेकर बॉलीवुड सितारे लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे सितारे हैं जिन्होंने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। इन सितारों में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान का नाम शामिल है। इस बीच बिग बी ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसे लोग देशभर में हो रहे प्रदर्शन से जोड़कर देख रहे हैं। खास बात है कि इस ट्वीट पर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। 



CAA protest Amitabh Bachchan tweet viral
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया- 'दो तरह के भेड़िये हमेशा आपस में लड़ते हैं। एक है अंधकार और निराशा। दूसरा प्रकाश और आशा है। सवाल यह है कि कौन सा भेड़िया जीतता है? जिसे हम खिलाते हैं।' अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट से यह तो साफ नहीं है कि वह किस बारे में कह रहे हैं लेकिन लोग सोशल मीडिया पर इसे नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर से जोड़कर देख रहे हैं। 
 

CAA protest Amitabh Bachchan tweet viral
protest against caa - फोटो : पीटीआई

बिग बी के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- 'इस दुनिया में दो तरह के हीरो होते हैं। एक तो वो जो फिल्मों में होते हैं और एक वो जो फिल्मों और असल जिंदगी दोनों में होते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'कुछ नहीं बोल के बहुत कुछ बोल गए अमित जी।' आपको बता दें, नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर कई सितारे सामने आए और प्रतिक्रिया दी।
 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
CAA protest Amitabh Bachchan tweet viral
farhan akhtar protest - फोटो : twitter

गुरुवार को मुंबई में हुए प्रदर्शन में कई सितारे भी शरीक हुए थे। इन सितारों में फरहान खान, जावेद जाफरी, जोया अख्तर, निर्देशक नीरज घायवान, निखिल आडवाणी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अनुभव सिन्हा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर, महेश भट्ट, अभिनेता जावेद जाफरी, दानिश हुसैन, अर्जुन माथुर और सुशांत सिंह हैं। 

विज्ञापन
CAA protest Amitabh Bachchan tweet viral
protest against caa - फोटो : पीटीआई

आपको बता दें, नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर देशभर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, गुजरात सहित देश के कई और राज्यों में लोग प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। यहां तक कि यूपी की राजधानी लखनऊ और गुजरात के अहमदाबाद में प्रदर्शनकारियों का उग्र रूप देखा गया। लोगों ने पत्थरबाजी और आगजनी की। सुरक्षा को देखते हुए यूपी के कई शहरों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। 

सिर्फ फिल्मों से ही पैसे नहीं कमातीं दीपिका, करोड़ों का है कारोबार, जानें कितनी है सालाना कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed