{"_id":"5cf014d1bdec2207292571fb","slug":"cabinet-ministers-of-india-2019-smriti-irani-worked-as-a-waiter-before-entering-television-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेटर से छोटे पर्दे की 'बहू' और फिर से मोदी की मंत्री, कुछ ऐसा रहा स्मृति ईरानी का सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेटर से छोटे पर्दे की 'बहू' और फिर से मोदी की मंत्री, कुछ ऐसा रहा स्मृति ईरानी का सफर
Thu, 30 May 2019 11:07 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 30 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Smriti irani
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कुल 58 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। वहीं एक जमाने में टीवी एक्ट्रेस रहीं स्मृति ईरानी को एक बार फिर से पीएम मोदी की कैबिनेट में जगह मिल गई है और जल्द ही ये भी साफ हो जाएगा कि वह इस बार कौन सा मंत्रालय संभालेंगी हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि स्मृति ईरानी का एक्ट्रेस से लेकर नेता बनने तक का सफर कैसा रहा है।
Smriti Irani
- फोटो : twitter
टीवी की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वालीं स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था। स्मृति ईरानी 3 बहनों में सबसे बड़ी हैं। स्मृति ने होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल से 12 क्लास तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने स्कूल ऑफ लर्निंग (पत्राचार), दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था। गौरतलब है कि जब केंद्र में उन्हें मानव संसाधन मंत्री बनाया गया, तब उनकी शिक्षा को लेकर काफी विवाद हुआ था।
Smriti irani, ekta kapoor
- फोटो : instagram
स्मृति ईरानी ने सौंदर्य प्रसाधनों के प्रचार से लेकर मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लिया। 1998 में स्मृति ने मिस इंडिया पेजेंट फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। इसी साल वह मीका सिंह के एल्बम 'सावन में लग गई आग' के गाने 'बोलियां' में परफॉर्म करती नजर आईं। बता दें कि, मॉडलिंग में आने से पहले स्मृति एक फेमस रेस्टोरेंट में बतौर वेटर का काम करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे परदे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। 'तुलसी विरानी' का रोल कर मशहूर हुईं स्मृति ईरानी को पहले एकता कपूर की टीम ने रिजेक्ट कर दिया था।'
विज्ञापन
स्मृति ईरानी,जोहर (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
स्मृति ने यह खुलासा करते हुए बताया था कि, 'मैं 20 साल तक टीवी से जुड़ी रही। इसने मुझे इंडियन पॉलिटिक्स में आने का प्लेटफॉर्म दिया और मैं इसके लिए हमेशा टीवी की आभारी रहूंगी। इसके अलावा, एकता कपूर ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। कई लड़कियों के साथ जब मैं उनके यहां ऑडिशन देने गई थी तो मैं टीवी के लिए फिट नहीं थी। टीम के रिजेक्ट करने के बावजूद एकता ने मुझे शो के लिए सेलेक्ट किया।