फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes में धमाकेदार एंट्री करते ही आराध्या को लेकर ऐश्वर्या ट्रोल, यूजर्स बोले-'बेटी को छोड़ दो'

Mon, 20 May 2019 04:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 20 May 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Cannes 2019 Aishwarya Rai Bachchan trolled again for Aaradhya Bachchan
aishwarya rai - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने Cannes में एक बार फिर से धमाकेदार एंट्री की है। इस बार भी ऐश्वर्या की यह इंट्री खास थी क्योंकि वह अकेली नहीं आराध्या के साथ कान पहुंचीं। ऐश्वर्या और आराध्या एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे। तस्वीरों में ऐश्वर्या हमेशा की तरह आराध्या का हाथ पकड़े हुए दिखीं। ऐश्वर्या की आराध्या के साथ जैसे ही यह तस्वीरें वायरल हुईं वह एक बार फिर से यूजर्स के निशाने पर आ गईं। ऐश्वर्या का आराध्या के प्रति ओवर केयरिंग नेचर पंसद नहीं आया और वह उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे।

Cannes 2019 Aishwarya Rai Bachchan trolled again for Aaradhya Bachchan
aishwarya rai - फोटो : social media

ऐश्वर्या ने कान में गोल्डन कलर की फिशकट गाउन पहनी हुई थी जबकि आराध्या भी उनसे मैचिंग ड्रेस पहनी थी। तस्वीरों में ऐश्वर्या आराध्या का हाथ थामे हुए दिखाई दीं। ऐश्वर्या की यह तस्वीर वायरल होते हुई सोशल मीडिया पर यूजर्स को ऐश्वर्या का यह अंदाज पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'मेरा आपके लिए एक सवाल है। क्या आपकी बेटी स्कूल नहीं जाती है? क्या उसके पास स्कूल का होमवर्क नहीं होता है?' 

Cannes 2019 Aishwarya Rai Bachchan trolled again for Aaradhya Bachchan
aishwarya rai - फोटो : social media

आगे लिखा- 'यह सब इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वह आपके साथ हमेशा रहती है। आप उसे अपनी जिंदगी जीने दें। आप हमेशा उसे कैमरे पर क्यों लेकर आती हैं? 'एक दूसरे यूजर ने लिखा- आप मां हैं तो प्रोटेक्टिव होना बनता है। लेकिन ऐश्वर्या ने कुछ ज्यादा ही हद की हुई है। अपनी बेटी को छोड़ दो और कुछ समय उसे भी दो। अपने साथ नहीं अब इसे बच्चों के साथ खेलने दिया करो। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes 2019 Aishwarya Rai Bachchan trolled again for Aaradhya Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya - फोटो : instagram

एक और यूजर ने लिखा- अब ये बच्ची बड़ी हो गई है। इसे घर छोड़कर आया करो। इससे पहले भी ऐश्वर्या को आराध्या को लेकर कई बार ट्रोल किया जा चुका है। इससे पहले फुटबॉल मैच के बाद जब ऐश्वर्या आराध्या को लेकर अभिषेक से मिलने पहुंची थीं तब भी वह यूजर्स के निशाने पर आ गई थीं। तस्वीरों में आराध्या अभिषेक को देखकर ऐश्वर्या का हाथ छुड़ाकर भागती हुई दिखाई दी थी। इन तस्वीरों के आने के बाद लोगों ने ऐश्वर्या को ट्रोल किया था। 

विज्ञापन
Cannes 2019 Aishwarya Rai Bachchan trolled again for Aaradhya Bachchan
aishwarya rai - फोटो : twitter

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने परिवार के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में खाना खाने गई थीं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या का हाथ थामे नजर आ रही थीं। बस फिर क्या था ट्रोल्स को बहाना मिल गया और उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा- 'बहुत प्यारी बच्ची है, लेकिन हमेशा उसके साथ न रहे। उसे अन्य बच्चों की तरह स्वतंत्र रहना सीखना चाहिए।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed