प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सितारों ने धूम मचा रखी है। इस साल कान में अभी तक दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, हुमा कुरैशी और हिना खान ने अपने लुक्स से खूब वाहवाही बटोरी। रेड कार्पेेट के अलावा ये सितारे कान की कई पार्टियों और डिनर पार्टी में दिख चुके हैं। ऐसे ही एक प्रमोशन डिनर के दौरान प्रियंका चोपड़ा का खास अंदाज देखने को मिला।
Cannes में निक जोनस को छोड़ इस शख्स के साथ प्रियंका ने दिए पोज, यूजर्स बोले- 'किसी के साथ भी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी गर्ल से लेकर ग्लोबल सुपरस्टार तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका यहां पति निक जोनस के साथ पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका ने मेटैलिक ब्लैक हाई स्लिट गाउन पहना था। कॉपर शेड बेस्ड प्रियंका का मेकअप उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा था। वहीं निक जोनस भी ब्राउन कलर के जैकेट और ब्लैक पैंट में खूब जंच रहे थे।
निक जोनस के अलावा प्रियंका की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर में प्रियंका एक अन्य शख्स के साथ हैं जो उनके बेहद करीब नजर आ रहा है। ऐसे में यूजर्स जानना चाह रहे हैं कि आखिर कौन है ये शख्स जिसके साथ पोज देने में प्रियंका बिल्कुल भी नहीं हिचक रही हैं।
तस्वीरों में नजर आ रहा ये शख्स प्रियंका के स्टाइलिस्ट संजय कुमार की है, जो प्रियंका को हॉट और ग्लैमरस लुक देते हैं। तो आपको समझ आ गया होगा कि प्रियंका के हॉट लगने के पीछे किस शख्स का हाथ है। हालांकि अमर उजाला डॉट कॉम इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं करता है कि ये तस्वीरें फोटोशॉप हैं या नहीं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
प्रियंका की इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया कि 'ये कौन है?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'किसी के साथ भी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'ये कौन है बंदा?' बता दें कि इससे पहले निक जोनस की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे। बाद में पता चला कि फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है।