सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Cannes 2025: सॉसर हैट में स्टाइलिश नजर आईं जान्हवी कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन को मिला बेटी आराध्या का साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 23 May 2025 10:31 AM IST
सार

Janhvi Kapoor Aishwarya Rai Bachchan At Cannes: जान्हवी कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन का नया लुक कान फिल्म फेस्टिवल से सामने आया है। इस नए लुक में दोनों ही अभिनेत्रियां बेहद ही स्टाइलिश लुक में नजर आईं।
 

विज्ञापन
Cannes 2025 Janhvi Kapoor and Aishwarya Rai Bachchan Last night look in Film Festival
जान्हवी कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@rheakapoor, एक्स
रिया कपूर ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जान्हवी कपूर का लेटेस्ट लुक शेयर किया है, जिसमें वह 1987 के YSL Rive Gauche ड्रेस में नजर आईं।  वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन का लेटेस्ट लुक भी हर बार की तरह स्टाइलिश दिखा। इस दौरान ऐश्वर्या को उनकी बेटी आराध्या का साथ मिला।
Trending Videos
Cannes 2025 Janhvi Kapoor and Aishwarya Rai Bachchan Last night look in Film Festival
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@rheakapoor,
रिया का इंस्टाग्राम पोस्ट
जान्हवी कपूर इन दिनों फ्रांस में Cannes Film Festival में शिरकत कर रही हैं। वहां से उनके लगातार कई लुक दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। वहीं आज उनका एक और कान लुक सामने आया है, जो आपको साल 1987 और 1991 के फैशन स्टाइल के बीच लेकर जाएगा। रिया ने इंस्टाग्राम पर जान्हवी का लेटेस्ट लुक शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ''कान में कल रात@janhvikapoorपर@amfarगाला, अभिलेखीय वाईएसएल में,@anamikakhanna.inऔर@chopard। YSL Rive Gauche, 1987 से एक मूर्तिकला सॉसर टोपी और 1989 से एक मखमल जैकेट की विशेषता वाले एक पहनावे में यवेस सेंट लॉरेंट के मेरे पसंदीदा वर्षों को श्रद्धांजलि अर्पित करना। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes 2025 Janhvi Kapoor and Aishwarya Rai Bachchan Last night look in Film Festival
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@rheakapoor,
किस साल का है जान्हवी का यह खास लुक
रिया ने इस पोस्ट के जरिए यह भी बताया कि जान्हवी का यह लुक किस साल के बीच का है। रिया ने इंस्टाग्राम पर आगे लिखा, 'हमने इसे 1987 और 1991 के बीच यवेस के काव्य युग से प्रेरित एक पारदर्शी रेशम शिफॉन स्कर्ट के साथ जोड़ा है - जिसे अनामिका खन्ना ने कस्टम बनाया है - और चोपार्ड के सबसे उत्तम पीले हीरे के साथ लुक को पूरा किया है।' जान्हवी कपूर के इस लेटेस्ट लुक को सेलेब्स और फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'लव इट', महीप कपूर ने लिखा, 'स्टनिंग'। वहीं जान्हवी के कई फैंस ने फायर और दिल वाले इमोजी बरसाए हैं।

यह भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान ने 'केसरी वीर' एक्टर सूरज पंचोली के साथ तस्वीरें कीं शेयर, लिखा- 'अभी रात है सुबह...'
Cannes 2025 Janhvi Kapoor and Aishwarya Rai Bachchan Last night look in Film Festival
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : X
ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक
ऐश्वर्या पहले दिन भारतीय परिधान साड़ी में नजर आईं, तो वहीं दूसरे दिन मॉर्डन बहू बनकर सभी का दिल जीत लिया। ऐश्वर्या राय बच्चन का दूसरा लुक बेहद ही मॉर्डन और स्टाइलिश रहा। ऐश्वर्या ब्लैक गाउन में नजर आईं और अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। ग्लैमरस वॉक से लेकर उनकी कान रेट कार्पेट पर प्रेजेंस ने हर किसी को मोहित कर दिया।
विज्ञापन
Cannes 2025 Janhvi Kapoor and Aishwarya Rai Bachchan Last night look in Film Festival
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : X
ऐश्वर्या को बेटी आराध्या का मिला साथ
ग्लैमरस वॉक से पहले रेड कार्पेट की तरफ जाते समय ऐश्वर्या को बेटी आराध्या बच्चन का हाथ कसकर पकड़े देखा गया। हालांकि, आराध्या ने अपनी मां के साथ रेड कार्पेट पर कदम नहीं रखा, लेकिन उनकी बॉन्डिंग ने कई लोगों का ध्यान खींचा। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को हमेशा की तरह मीडिया से प्रोटेक्ट करती नजर आईं। उनका पूरा ध्यान आराध्या पर ही दिखा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Michel Photographe Cannes (@michelphotographecannes)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed