सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Salman Khan: सलमान खान ने 'केसरी वीर' एक्टर सूरज पंचोली के साथ तस्वीरें कीं शेयर, लिखा- 'अभी रात है सुबह...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 23 May 2025 09:30 AM IST
सार

Kesari Veer Actor Sooraj Pancholi: सलमान खान और सूरज पंचोली ने 2015 में फिल्म 'हीरो' में एक साथ काम किया था। वहीं अब वह सूरज का हौसला बढ़ाने के लिए सामने आए हैं।
 

विज्ञापन
Salman khan post with Aditya Son kesari veer actor sooraj pancholi says Abhi raat hai subah Sooraj chamkega
सलमान खान-सूरज पंचोली - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सूरज पंचोली के साथ मोशन क्लिप का एक कोलाज शेयर किया है। सूरज फिल्म केसरी वीर में नजर आने वाले हैं, ऐसे में सलमान का यह पोस्ट उनका हौसला बढ़ाने के लिए है।

 
Trending Videos
Salman khan post with Aditya Son kesari veer actor sooraj pancholi says Abhi raat hai subah Sooraj chamkega
सलमान खान-सूरज पंचोली - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान ने बढ़ाया सूरज का हौसला 
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी और सूरज की तस्वीरों की मोशन क्लिप शेयर की है, जिसमें सलमान एक्टर सूरज के साथ काले रंग की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। दोनों का लुक एक जैसा दिख रहा है। इस शानदार पोस्ट के साथ सलमान ने सूरज का हौसला बढ़ाते हुए एक नोट भी लिखा। सलमान ने इन तस्वीरों के साथ नोट लिखा, "अभी रात है, सुबह सूरज चमकेगा @soorajpancholi।" सलमान की इस पोस्ट के तुरंत बाद सूरज ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'लव यू सर।'

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan post with Aditya Son kesari veer actor sooraj pancholi says Abhi raat hai subah Sooraj chamkega
सलमान खान-सूरज पंचोली - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
इस पोस्ट के साथ सलमान ने जोड़ा 'हीरो' का गाना
सलमान खान ने अपनी इस लेटेस्ट पोस्ट में 2015 की फिल्म 'हीरो' का गाना 'मैं हूं हीरो तेरा' भी इस्तेमाल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने न केवल 2015 की रीमेक के लिए निर्माता के रूप में काम किया, बल्कि 'मैं हूं हीरो तेरा' शीर्षक गीत भी गाया। सलमान ने फिल्म  'हीरो' में एक विशेष भूमिका निभाई थी।
Salman khan post with Aditya Son kesari veer actor sooraj pancholi says Abhi raat hai subah Sooraj chamkega
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान की पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
सलमान खान की इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। रेमो डिसूजा ने सलमान की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बरसाए हैं। गीता बग्गा ने लिखा, 'मेरे भाईजान हमेशा सबके लिए', एक फैन ने लिखा, 'रॉकस्टार सलमान भाई', एक और फैन ने लिखा, 'हमेशा हीरो हो भाईजान आप', एक और फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड का हीरो @beingsalmankhan'
विज्ञापन
Salman khan post with Aditya Son kesari veer actor sooraj pancholi says Abhi raat hai subah Sooraj chamkega
केसरी वीर का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
केसरी वीर में नजर आएंगे सूरज
फिल्म 'केसरी वीर' एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है। इस फिल्म में सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, और आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कानू चौहान फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म हमीरजी गोहिल की वीरता की कहानी बताती है, जो तुगलक साम्राज्य के खिलाफ लड़े थे, ताकि सोमनाथ मंदिर और हिंदू धर्म की रक्षा की जा सके। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed