सब्सक्राइब करें

Suhana Khan: सुहाना खान के जन्मदिन पर महीप ने शेयर की बचपन की फोटोज, इस एक्ट्रेस ने लगाए 100 पेड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 22 May 2025 11:47 PM IST
सार

किंग खान की बेटी सुहाना खान 25 साल की हो गई हैं। सुहाना को कई सेलिब्रिटीज, एक्टर्स ने बर्थ डे विश किया है। महीप कपूर, जूही चावला की तरफ से मिली जन्मदिन की बधाई अलग रही। 

विज्ञापन
Maheep Kapoor Shared Childhood Pictures Post On Suhana Khan birthday
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @suhanakhan2

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने 22 मई को अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर कई सेलिब्रिटीज, बॉलीवुड स्टार्स ने सुहाना को जन्मदिन की बधाई दी। संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने सुहाना को जन्मदिन पर विश किया है, साथ ही एक्ट्रेस की बचपन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इसके अलावा जूही चावला ने भी सुहाना के लिए खास काम किया है। वहीं नीता अंबानी के ऑफिशियल कल्चरल पेज पर भी सुहाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। 

Trending Videos
Maheep Kapoor Shared Childhood Pictures Post On Suhana Khan birthday
महीप कपूर ने सुहाना के जन्मदिन पर की सोशल मीडिया पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@maheepkapoor
महीप कपूर ने बचपन की तस्वीरें साझा कीं 
सुहाना खान के जन्मदिन पर महीप ने उनकी बचपन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में शनाया कपूर (महीप की बेटी), अनन्या पांडे और सुहाना खान नजर आ रही हैं। ये तीनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। बचपन से लेकर अब तक इनकी दोस्ती बरकरार है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Maheep Kapoor Shared Childhood Pictures Post On Suhana Khan birthday
जूही चावला और सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamjuhichawla
जूही चावला ने लगाए 100 पेड़ 
जूही चावला और शाहरुख खान गहरे दोस्त हैं। जूही चावला सुहाना को बहुत प्यार करती हैं। सुहाना को जन्मदिन की बधाई देने के साथ जूही चावला ने 100 पेड़ भी उनके नाम पर लगाए हैं। यह तोहफा सुहाना खान के लिए काफी खास साबित होगा। 
Maheep Kapoor Shared Childhood Pictures Post On Suhana Khan birthday
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
नीता अंबानी का कैफे सेलेक्ट किया 
महीप कपूर, जूही चावला के अलावा नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर के ऑफिशियल पेज पर भी सुहाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही यह जानकारी भी दी गई है कि सुहाना खान, गौरी खान और अनन्या ने उनका कैफे फाइनल किया है।  

ये खबर भी पढ़ें: Suhana Khan Birthday: पापा शाहरुख की इस हीरोइन ने सुहाना को बर्थडे विश किया, नई फिल्म को लेकर दिया हिंट 

विज्ञापन
Maheep Kapoor Shared Childhood Pictures Post On Suhana Khan birthday
शाहरुख खान और सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ iamsrk
सुहाना खान का करियर फ्रंट 
सुहाना खान भी अपने पिता शाहरुख खान की तरह की फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं। फिल्म ‘आर्चीज’ से सुहाना ने एक्टिंग में डेब्यू किया। जल्द ही वह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed