जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर की फिल्म ‘होमबाउंड’ को कान फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहा गया है। इस फिल्म के प्रीमियर के लिए ही जान्हवी कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची थीं। कान इवेंट से ही उनके लुक भी चर्चा में हैं। हाल ही में जान्हवी ने एक खूबसूरत ड्रेस पहने अपना फोटो इंस्टाग्राम पर साझा किया है, इस पर कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिया। इन्हीं रिएक्शन में से एक रिएक्शन शिखर पहाड़िया का भी है। शिखर और जान्हवी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं, अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है।
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर के Cannes रेड कार्पेट लुक पर फिदा हुए बॉयफ्रेंड शिखर, तारीफ में कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 22 May 2025 06:09 PM IST
सार
इस वक्त जान्हवी कपूर कान फिल्म फेस्टिवल के कारण चर्चा में हैं। वह अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर के लिए फ्रांस पहुंची हैं। कान के रेड कार्पेट से उनके कई लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जान्हवी के एक हालिया लुक पर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी फिदा हो गए।
विज्ञापन
