{"_id":"5c62e1f7bdec2254606a6efb","slug":"captain-marvel-is-best-than-avengers-and-thanos-for-this-5-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'एवेंजर्स' और 'थानोस' से ज्यादा शक्तिशाली है 'कैप्टन मार्वल', 5 बातें जो आप नहीं जानते होंगे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
फिल्म 'एवेंजर्स' और 'थानोस' से ज्यादा शक्तिशाली है 'कैप्टन मार्वल', 5 बातें जो आप नहीं जानते होंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
hollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मारवेल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कैप्टन मारवेल' सुपरहीरो फिल्मों में नया इतिहास रचने को तैयार है। फिल्म की हीरोइन ब्री लारसन इस वैलेंटाइंस डे पर अपने फैंस से मिलने सिंगापुर पहुंच रही हैं। एमसीयू यानी मारवेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की ये पहली ऐसी फिल्म है जिसका लीड किरदार एक महिला कर रही है। लेकिन, इसके अलावा भी तमाम ऐसी बातें हैं जो ब्री लारसन की इस फिल्म को अनोखा बनाती हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए फिल्म 'कैप्टन मारवेल' से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 6
CAPTAIN MARVEL
कैप्टन मारवेल, मारवेल सिनेमैटिक यूनिवर्स में पहली स्टैंड-अलोन महिला-फ्रैंचाइजी फिल्म है। इसके अलावा इसकी निर्देशक एना बोडेन भी एमसीयू का एक नया इतिहास बना रही हैं। रेयान फ्लेक के साथ कैप्टन मारवेल का निर्देशन कर रहीं एना मारवेल सिनेमेटिक यूनिवर्स की पहली महिला निर्देशक हैं।
3 of 6
Captain Marvel
- फोटो : social media
कैरल डेनवर्स के पास अधिकतम संख्या में शक्तियां और क्षमताएं हैं। इससे पहले कि वह अपनी महाशक्तियों को प्राप्त करती, वह पहले से ही एक दमदार पायलट और एक प्रभावशाली सैन्य अधिकारी थी। उनके युद्ध कौशल और विमान-संचालन क्षमताओं को केवल उनकी महाशक्तियों द्वारा बढ़ाया गया, जिसमें सुपर पावर और उड़ने की ताकत शामिल थी, साथ ही ध्वनि की गति से अधिक वेग तक पहुंचने की क्षमता भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Captain Marvel
- फोटो : social media
ब्री लार्सन ने कैप्टन मारवेल की भूमिका के लिए बहुत गंभीरता से प्रशिक्षण लिया। एक सप्ताह में पांच दिनों के लिए उन्होंने दो से चार घंटे की ट्रेनिंग की, जो मुक्केबाजी, किक-बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती और जिउ-जित्सु का संयोजन था। अभिनेत्री ने डेडलिफ्ट में 225 पाउंड से अधिक वजन उठाने के लिए भी काम किया, 400 पाउंड हिप थ्रस्ट और यहां तक कि उन्होंने एक जीप को अकेले ही खींच दिया।
विज्ञापन
5 of 6
Captain Marvel
ब्री लार्सन, जो कैरल डेनवर्स / कैप्टन मारवेल की भूमिका निभा रही हैं, उन्होंने लास वेगास में नेलिस एयर फोर्स बेस का भी दौरा किया था, ताकि वह एक बार इन सबका प्रशिक्षण और एफ -16 फाइटर जेट का अनुभव ले सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।