बंगलूरू में बीते रविवार को एक सड़क हादसा हुआ था। जिसमें एक ऑडी चालक ऑटो रिक्शा और दो मोटर साइकिलों को टक्कर मारकर भाग गया था। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी और अब पुलिस ने इस ऑडी कार की पहचान कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई। कार मालिक का नाम जब सामने आया तो सभी हैरान हो गए लेकिन बाद में पता चला कि मामला कुछ और ही है।
सड़क हादसे में टक्कर मारकर फरार हुई ऑडी के मालिक निकले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, दो महीने पहले बेच दी थी कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार राज कुंद्रा के नाम पर रजिस्टर्ड तो पाई गई लेकिन वे इसे दो महीने पहले ही बेच चुके थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 'हमें मुंबई के आरटीओ अधिकारियों से पता चला कि कार के मालिक शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हैं। उनके मैनेजर ने हमें बताया कि उन्होंने दो महीने पहले यह कार बंगलूरू के एक कार डीलर को बेच दी थी। वाहन के पेपर्स पर अभी भी राज कुंद्रा का नाम था, जो बदलवाया नहीं गया था।'
जब पूरा मामला सामने आया तो कार डीलर के घर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कार डीलर की पहचान 27 साल के मोहम्मद साहब के रूप में की है, जो बीएमटी लेआउट स्टेज के निवासी हैं। हादसे के वक्त मोहम्मद साहब ही कार चला रहे थे। उन्होंने पुलिस के सामने अपनी गलती मानी और कहा, 'मैं बहुत डर गया था। इसलिए मौके पर नहीं रुका। मैं हादसे में हुए वाहनों के नुकसान की भरपाई के लिए तैयार हूं।'
बता दें कि ये पूरी घटना बीते रविवार को दोपहर में हुई। ऑडी कार ने सेंट मार्क्स रोड के करीब एक होटल के पास एक ऑटोरिक्शा और दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। हादसे में ऑटो चालक और मोटरसाइकिल सवारों को मामूली चोटें आईं और उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस मामले में कब्बन पार्क ट्राफिक पुलिस स्टेशन में हिट एंड रन का केस दर्ज किया गया था।
इसके अलावा बिजनेसमैन राज कुंद्रा का अन्य मामले में भी नाम आया है। मॉडल सागरिका शोना सुमन ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि पॉर्न फिल्म रैकेट में पिछले दिनों गिरफ्तार हुए उमेश कामत राज कुंद्रा के असिस्टेंट हैं। उन्होंने कुंद्रा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए दावा किया कि इस पूरे रैकेट में वह भी शामिल हैं। सागरिका ने दावा किया कि लॉकडाउन के दौरान राज कुंद्रा की कंपनी की ओर से उन्हें एक वेब सीरीज ऑफर की गई थी और इसके नाम पर उनसे न्यूड ऑडिशन मांगा गया था। हालांकि, राज कुंद्रा की टीम ने कहा है कि इसमें राज शामिल नहीं है। कंपनी के एमडी को इसके लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। बता दें कि इसके पहले मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने मॉडल और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पॉर्न वीडियो बनाने और उन्हें अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में गिराफ्तार किया था।