फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Hegde Career: रणबीर कपूर संग एड करने के बाद चर्चा में आईं पूजा हेगड़े, बॉलीवुड डेब्यू रहा फ्लॉप लेकिन साउथ में चमकीं

Thu, 10 Mar 2022 01:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 10 Mar 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
Career Pooja Hegde share screen with ranbir kapoor in advertisement and refused Mani Ratnam film for Bollywood debut
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

अभिनेत्री पूजा हेगड़े आज के समय में फिल्मी दुनिया का चमकता हुआ सितारा हैं। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। इन दिनों पूजा हेगड़े अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधे श्याम' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह प्रभास के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले भी पूजा ने कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड में एक फ्लॉप फिल्म से शुरुआत की थी। वह सबसे पहले फिल्म 'मोहनजोदड़ो' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खुद को एक्टिंग की दुनिया में साबित किया है। आइए आज हम आपको पूजा हेगड़े के करियर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं। 

Career Pooja Hegde share screen with ranbir kapoor in advertisement and refused Mani Ratnam film for Bollywood debut
पूजा हेगड़े - फोटो : social media
मॉडलिंग से की शुरुआत
पूजा हेगड़े का जन्म 13 अक्तूबर 1990 को कर्नाटक के उडुप्पी में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा मुंबई के एमएमके कॉलेज से शिक्षा पूरी की है। लेकिन कॉलेज में पढ़ाई करते समय ही पूजा की रुचि फिल्मी दुुनिया की ओर बढ़ने लगी। इसी वजह से उन्होंने फैशन शोज में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। ऐसा करके उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। पूजा हेगड़े ने महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया 2009 में हिस्सा लिया था। वह इस प्रतियोगिता को जीत नहीं पाईं। इसके बाद पूजा ने मिस इंडिया 2010 में भी हिस्सा लिया। इस बार वह तीसरे स्थान पर रही थीं। साथ ही उन्हें मिस टैलेंटेड का टैग भी मिला था।   
Career Pooja Hegde share screen with ranbir kapoor in advertisement and refused Mani Ratnam film for Bollywood debut
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

ऐसे हुई एक्टिंग करियर की शुरुआत
मिस इंडिया 2010 प्रतियोगिता के बाद ही पूजा हेगड़े की जिंदगी में बदलाव आए थे। इस कम्पटीशन के कुछ समय बाद ही फिल्ममेकर शानमुघा राजा उर्फ मिसकिन ने पूजा को अपनी फिल्म 'मुगामूडी' ऑफर की। दरअसल, शानमुघा पूजा की फोटोज से काफी इंप्रेस हुए थे, जिस वजह से पूजा को वह अपनी फिल्म में लेना चाहते थे। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ अभिनेता जीवा नजर आए थे। इसके बाद पूजा हेगड़े साउथ इंडस्ट्री की और भी फिल्मों में नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Career Pooja Hegde share screen with ranbir kapoor in advertisement and refused Mani Ratnam film for Bollywood debut
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

बॉलीवुड में कैसे मिली एंट्री
पूजा हेगड़े अभिनेता रणबीर कपूर के साथ हीरो माइस्ट्रो के एड में नजर आई थीं और इसी एड के बाद उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिली थी। इस एड में पूजा हेगड़े के काम से फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की पत्नी सुनीता काफी इंप्रेस हुई थीं, जिस वजह से उन्होंने पूजा को फिल्म 'मोहनजोदड़ो' के ऑडिशन के लिए बुलाया था और पूजा ने इस ऑडिशन को पास भी कर लिया था। हालांकि, 'मोहनजोदाड़ो' बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। पूजा हेगड़े को इससे पहले मणिरत्नम की एक फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए वो फिल्म ठुकरा दी थी। इसके तीन साल बाद पूजा हेगड़े बॉलीवुड की फिल्म 'हाउसफुल 4' में दिखी थीं। 

विज्ञापन
Career Pooja Hegde share screen with ranbir kapoor in advertisement and refused Mani Ratnam film for Bollywood debut
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

पूजा हेगड़े की फिल्में
पूजा हेगड़े ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर', 'महर्षि', 'कलुगुमलाई गणेश' और 'अला वैकुंठपुरमलो' जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' में पूजा अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed