फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election Result: जब नतीजे आ रहे थे तो क्या कर रहे थे फिल्मी सितारे, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Thu, 10 Mar 2022 12:21 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 10 Mar 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
Election Result 2022 Film Stars Reactions on Election Results Know What Were Doing Film Stars
चुनाव नतीजों के दौरान क्या कर रहे थे आपने पसंदीदा सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत से लेकर स्वरा भास्कर तक फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जो सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं। पॉलिटिक्स, पॉलिटिकल फिगर और पॉलिटिकल विषयों पर अपने विचारों को रखने में जरा भी हिचकिचाते नहीं हैं। ऐसे में जब देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा होने वाली है, तब यह जानना दिलचस्प होगा कि आपके पसंदीदा बॉलीवुड सितारे क्या कर रहे थे। पढ़िए..

Election Result 2022 Film Stars Reactions on Election Results Know What Were Doing Film Stars
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन करते हुए नजर आईं हैं। आज जहां शुरुआती कुछ घंटे में ही भाजपा 200 सीटों पर आगे जाती दिख रही है, वहीं कंगना रणौत मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। वह आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चुनाव के बारे में बात न करके, सतगुरु की पोस्ट साझा कर रहीं हैं। 

Election Result 2022 Film Stars Reactions on Election Results Know What Were Doing Film Stars
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा यूं तो राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार कम ही प्रकट करती हैं, लेकिन सामाजिक विषयों पर खुलकर आवाज उठाती हैं। आज जब देश में मतगणना जारी है, तब प्रियंका अपने सोशल मीडिया पर रूस यूक्रेन युद्ध से संबंधित पोस्ट साझा कर रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Election Result 2022 Film Stars Reactions on Election Results Know What Were Doing Film Stars
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर अक्सर कर राजनीतिक मुद्दाें पर ट्वीट करने के बाद ट्रोलर्स का शिकार बन जाते हैं। वह खुद तो किसी पार्टी के सदस्य नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नी किरण खेर भाजपा की सदस्य हैं। आज चुनावी सरगर्मी के दौरान वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने ही देश में शरणार्थी की तरह रह रहे मोहन लाल रैना का वीडिया साझा किया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर लिखते हैं, "मिलिए मोहन लाल रैना से !! अपने ही देश में शरणार्थी। कश्मीरी पंडित नरसंहार के एक पीड़ित अपने खोए हुए घर और जीवन के बारे में एक गीत गा रहे हैं। मैं उनसे 'द कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग के दौरान मिला था !! उसकी पीड़ा, उसकी बेबसी को महसूस करो। और याद रहे 19 जनवरी 1990 की एक रात में 400000 से अधिक कश्मीरी हिन्दू थे जिन्हें उनके घरों से निकाल दिया गया था !!

विज्ञापन
Election Result 2022 Film Stars Reactions on Election Results Know What Were Doing Film Stars
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद
उर्फी जावेद हमेशा अपने बोल्ड फोटोशूट और हर मुद्दे पर अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। आज चुनावी नतीजों के दौरान भी वह सुर्खियों में बनी हुईं हैं। हालांकि आज उन्होंने चुनाव से संबंधित पोस्ट नहीं किया है। बल्कि ट्राेलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "यह जानकर हैरानी हुई कि मैं इंटरनेट पर लोगों के दो भागों में बटने का कारण हूं!"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed