फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaun Pravin Tambe Trailer: 'कौन प्रवीण तांबे' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्रिकेटर बन श्रेयस तलपड़े ने दिखाया अपना दमदार अंदाज

Thu, 10 Mar 2022 11:44 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 10 Mar 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
film Kaun Pravin Tambe Trailer out now shreyas talpade plays lead in biopic
कौन प्रवीण तांबे ट्रेलर - फोटो : social media

बॉलीवुड में महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव जैसे क्रिकेटर्स पर बायोपिक बन चुकी है। वहीं, अब इस लिस्ट में एक और क्रिकेटर का नाम जुड़ गया है। क्रिकेटर प्रवीण तांबे की जिंदगी पर आधारित फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का नाम 'कौन प्रवीण तांबे' है। वहीं, अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े क्रिकेटर प्रवीण तांबे का किरदार निभा रहे हैं और ट्रेलर में भी उनका दमदार अंदाज देखने को मिला है। इस ट्रेलर को देखने से पता चल रहा है कि फिल्म में प्रवीण तांबे के सिर्फ खेल के बारे में नहीं बताया जाएगा। बल्कि फिल्म में उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी काफी कुछ पता चलेगा।

film Kaun Pravin Tambe Trailer out now shreyas talpade plays lead in biopic
कौन प्रवीण तांबे ट्रेलर - फोटो : social media

2 मिनट 51 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत काफी शानदार अंदाज में हुई है। श्रेयस तलपड़े बॉलिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। इसके बाद उनका संघर्ष भी दिखाया गया है और फिर उनकी निजी जिंदगी भी देखने को मिल रही है, जिसमें उन्हें कई ताने सुनने को मिलते हैं। उनकी शादी और फिर पत्नी संग उनके झगड़े, इस फिल्म में सब कुछ है। साथ ही इस ट्रेलर में ये भी देखने को मिला है कि कैसे नौकरी करने के बावजूद प्रवीण तांबे ने क्रिकेट को नहीं छोड़ा था और उन्होंने अपने सपने को पूरा किया। इस ट्रेलर में श्रेयस बोलते हुए भी दिखे हैं कि एज वेज में मैं विश्वास नहीं रखता हूं। 

film Kaun Pravin Tambe Trailer out now shreyas talpade plays lead in biopic
प्रवीण तांबे - फोटो : social media

कौन हैं प्रवीण तांबे
प्रवीण तांबे का जन्म 8 जून 1971 में हुआ था। उन्होंने 41 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया था। वह गुजरात लायंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह पहली बार राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मैदान में उतरे थे, तब उनकी उम्र 41 साल थी। इस फिल्म का ट्रेलर राजस्थान रॉयल्स ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि, इससे पहले प्रवीम तांबे को फर्स्ट क्लास में कोई चांस नहीं मिला था, जो उनके संघर्ष का सबूत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
film Kaun Pravin Tambe Trailer out now shreyas talpade plays lead in biopic
फिल्म कौन प्रवीण तांबे - फोटो : social media

कब रिलीज होगी फिल्म
'कौन प्रवीण तांबे' फिल्म का निर्देशक जयप्रदा देसाई ने किया है। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े के अलावा आशीष विद्यार्थी, परमब्रत चटर्जी और अंजलि पाटिल नजर आएंगी। ये फिल्म 1 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed