सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: आलिया पर होगी कार्रवाई और कटरीना ने बनाया हलवा, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 17 Dec 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
case will file on alia bhatt by bmc  katrina kaif made halwa in her first rasoi and ranveer singh 83 glimps at burj khalifa top 10 entertainment
आलिया भट्ट, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में जहां अब तक 32 ऐसे मरीज मिले हैं जो ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित हैं। वहीं दूसरी तरफ करण जौहर की हाउस पार्टी में जाने के बाद बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बीच बीएमसी ने आलिया भट्ट के खिलाफ होम क्वारंटीन नियम तोड़ने के लिए केस दर्ज करने का आदेश दिया है। बीएमसी जन स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष राजुल पटेल ने कहा, 'मैंने डीएमसी स्वास्थ्य विभाग को आलिया भट्ट के खिलाफ होम क्वारंटीन नियम तोड़ने के लिए केस दर्ज करने का आदेश दिया है। वह एक रोल मॉडल हैं, ऐसे में उन्हें जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए था। नियम सबके लिए समान हैं।'


 
Covid 19: आलिया के खिलाफ एक्शन की तैयारी में बीएमसी, होम क्वारंटीन नियम तोड़ ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए पहुंच गईं दिल्ली


 
Trending Videos
case will file on alia bhatt by bmc  katrina kaif made halwa in her first rasoi and ranveer singh 83 glimps at burj khalifa top 10 entertainment
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। कपल ने 9 दिसंबर को राजस्थान में रॉयल अंदाज में साथ फेरे लिए, जिसमें दोनों के बेहद ही करीबी लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद कटरीना और विक्की ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दोनों अपनी प्री-वेडिंग की हर रस्म को एंजॉय करते नजर आए थे। वहीं, अब कटरीना ने शादी के बाद अपने ससुराल में पहली रसोई बनाई। इस दौरान कटरीना ने हर नई दुल्हन की तरह कुछ मीठा बनाया, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई है। कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर लगाई है, जो हलवे की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कटरीना ने हाथ में हलवे की कटोरी पकड़ रखी है। इस दौरान एक्ट्रेस का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन तस्वीर पर लिखे इस कैप्शन से साफ जाहिर है कि ये हलवा कटरीना ने ही बनाया है।
 

Katrina Kaif: शादी के बाद कटरीना कैफ ने बनाई अपनी पहली रसोई, ससुराल वालों को बनाकर खिलाया टेस्टी हलवा





 
विज्ञापन
विज्ञापन
case will file on alia bhatt by bmc  katrina kaif made halwa in her first rasoi and ranveer singh 83 glimps at burj khalifa top 10 entertainment
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 का सफर खत्म होने वाला है। दावा किया जा रहा है कि लगभग एक महीने बाद टीवी के इस रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले होगा और इसी वजह से कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शो में एक तरफ रश्मि देसाई और देवोलीना अच्छे दोस्ते थे लेकिन दोनों की लड़ाई अब चर्चा में है दूसरी तरफ अब अभिजीत बिचुकले ने भी देवोलीना के साथ गंदी बात करके अपने रिश्ते को खराब कर लिया है। वहीं, इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें देवोलीना अभिजीत और रश्मि को मारने की बात कहती दिख रही हैं। दरअसल, मेकर्स ने ‘कलर्स चैनल’ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस सभी सदस्यों को उस एक कंटेस्टेंट का नाम लेने के लिए कहते हैं जो इस हफ्ते जेल की सजा का हकदार है। इस दौरान हर कोई देवोलीना का नाम लेता है। इतना ही नहीं, अभिजीत भी देवोलीना का नाम लेते हैं और कहते हैं कि वो दोस्ती के लायक नहीं हैं।
 

Bigg Boss 15: देवोलीना ने रश्मि देसाई को 'थप्पड़' और अभिजीत को ‘चप्पल' मारने की दी धमकी, घर में हुई भयंकर लड़ाई




 
case will file on alia bhatt by bmc  katrina kaif made halwa in her first rasoi and ranveer singh 83 glimps at burj khalifa top 10 entertainment
केबीसी13 - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन का क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सालों से दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस बार शो का सीजन 13 आ रहा है और अब ये सीजन भी खत्म होने वाला है। ऐसे में इस बार का स्पेशल शुक्रवार का एपिसोड काफी खास होगा। शुक्रवार को इस रियलिटी शो में सेलिब्रिटीज आते हैं, जो अमिताभ बच्चन के कठीन सवालों का सामना करते हैं। इस दौरान सेलिब्रिटीज जितनी भी पैसे इस खेल में जीतते हैं, वो सभी दान कर दिए जाते हैं। इस हफ्ते इस स्पेशल शुक्रवार का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा, जिसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के सितारे अमिताभ बच्चन के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। इस दौरान अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना हरभजन सिंह और इरफान पठान भी करेंगे।
 

KBC 13: हरभजन सिंह ने अमिताभ बच्चन के साथ किया जबरदस्त भांगड़ा, क्रिकेटर को कॉपी करते नजर आए बिग बी



 
विज्ञापन
case will file on alia bhatt by bmc  katrina kaif made halwa in her first rasoi and ranveer singh 83 glimps at burj khalifa top 10 entertainment
स्पाइरमैन: नो वे होम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की नई फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने वह कर दिखाया है जो भारत में इस साल बड़े से बड़ा सितारा भी नहीं कर पाया। फिल्म ने पहले ही दिन देश में किसी भी भाषा की फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना दिया है। अभी तक मिले आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की पहले दिन की कमाई 35 करोड़ रुपये से ऊपर की हो चुकी है। इन आंकड़ों में अभी और फेरबदल की गुंजाइश दिख रही है। फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की ओपनिंग ने इस शुक्रवार रिलीज हुई साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म ‘पुष्पा’ की राह बहुत मुश्किल कर दी है। दिक्कत अगले दो शुक्रवारों को रिलीज हो रही क्रिकेट आधारित फिल्मों ‘83’ और ‘जर्सी’ की भी बढ़ती दिख रही हैं।
 

Spiderman No Way Home Day 1: ‘स्पाइडरमैन’ का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, पहले दिन ही तोड़ा एवेंजर्स का रिकॉर्ड




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed