फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन की फिल्म पर CBFC ने चलाई कैंची, शराब की बोतल और डायलॉग्स पर जताई आपत्ति

Thu, 16 May 2019 11:41 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 16 May 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
CBFC pass Ajay Devgn film De De Pyaar De by three cuts
De De Pyaar De - फोटो : social media
फिल्मों को प्रमाणपत्र देने वाले CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) ने अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे' को तीन कट के साथ U/A सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म के एक गाने में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के हाथों में शराब की बोतल दिखाने और फिल्म के दो डायलॉग्स पर CBFC ने अपनी आपत्ति जाहिर की। 
CBFC pass Ajay Devgn film De De Pyaar De by three cuts
De De Pyaar De - फोटो : twitter
CBFC ने एक्ट्रेस के हाथ में दिख रही शराब की बोतल की जगह पर बुके करने का आदेश दिया है। साथ ही फिल्म के दो डायलॉग को द्विअर्थी बताते हुए डिलीट कर दिया गया है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों 'दे दे प्यार दे' का जोर-शोर के प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अकीव अली कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह,तब्बू और आलोकनाथ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 
 
CBFC pass Ajay Devgn film De De Pyaar De by three cuts
de de pyaar de - फोटो : social media
बीते दिनों 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर रिलीज होते ही विवाद खड़ा हो गया था। मीटू मूवमेंट की शुरुआत करने वालीं तनुश्री दत्ता ने आलोकनाथ को फिल्म में लेने पर अजय देवगन पर निशाना साधा था। तनुश्री दत्ता ने कहा था कि 'सिनेमा जगत झूठे, दिखावा करने वालों और पाखंडियों से भरी है। आलोकनाथ पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके सीन को दोबारा फिल्माया जा सकता था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
CBFC pass Ajay Devgn film De De Pyaar De by three cuts
ajay devgn, alok nath - फोटो : social media
वहीं तमाम आलोचना झेलने के बाद अजय देवगन ने तनुश्री की बातों का जवाब देते हुए कहा था कि, 'ये इस बारे में बात करने का सही समय नहीं है। वैसे भी ये फिल्म आलोक नाथ पर मीटू का आरोप लगने से पहले शूट हो गई थी।' उस समय फिल्म के मेकर्स को भी काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
 
विज्ञापन
CBFC pass Ajay Devgn film De De Pyaar De by three cuts
Ajay Devgn - फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'दे दे प्यार दे' में अजय देवगन अपनी से आधी उम्र की लड़की के साथ रोमांस करते दिखेंगे। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ट्रेलर के अनुसार फिल्म में रकुल प्रीत सिंह अजय देवगन की गर्लफ्रेंड जबकि तब्बू उनकी एक्स वाइफ की भूमिका में नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed