फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CDR स्कैम में नाम उछलते ही मीडिया के सामने आईं कंगना, बोलीं-वकील को दे दूंगी सारे सबूत

Thu, 22 Mar 2018 01:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
CDR scam Kangana Ranaut breaks her silence on sharing Hrithik Roshan number
Kangana Ranaut
अपनी ही पत्नी के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कराने के मामले में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद अब एक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ और कंगना रनौत का भी नाम सामने आया है। हाईप्रोफाइल सीडीआर रैकेट में ठाणे पुलिस ने इस रैकेट में शामिल वकील रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार कर चुकी है। उससे पूछताछ में नए खुलासे हो रहे हैं।
CDR scam Kangana Ranaut breaks her silence on sharing Hrithik Roshan number
Kangana Ranaut
रिजवान ने पूछताछ में एक्ट्रेस कंगना रनौत और जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा के नाम बताए हैं। पुलिस के मुताबिक, दो साल पहले कंगना ने ऋतिक रोशन का मोबाइल नंबर वकील को दिया। फिलहाल, इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है, पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में कंगना ने बयान दिया है। 
CDR scam Kangana Ranaut breaks her silence on sharing Hrithik Roshan number
Kangana Ranaut
कंगना ने बताया, मेरा सीडीआर स्कैम से कोई लेना देना नहीं है। जब हम किसी नोटिस का जवाब देते हैं तो सारी डिटेल्स वकील को दे देते हैं। ऐसे में गलत अनुमान के अाधार पर ये मान लेना किसी भी स्टार की गलत छवि पेश करने जैसा है। किसी भी तरह की धारणा बनाने से पहले इस मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CDR scam Kangana Ranaut breaks her silence on sharing Hrithik Roshan number
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
आपको बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने पिछले दिनों ठाणे में मोबाइल कम्पनियों से कॉल डिटेल चुराने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आरोपी प्राइवेट जासूसों के लिए टेलिकॉम कंपनियों से कॉल रिकॉर्ड हासिल करते थे। इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
CDR scam Kangana Ranaut breaks her silence on sharing Hrithik Roshan number
Hrithik Roshan
वहीं बात करें ऋतिक रोशन और कंगना रनौत विवाद की तो दोनों का विवाद पिछले एक साल से बॉलीवुड का सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है। कंगना ने जहां पिछले दिनों एक टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में ऋतिक के सामने कई सवाल खड़े किए, वहीं इसके जवाब में ऋतिक ने कंगना के खिलाफ 29 पेज का एक शिकायती पत्र पुलिस का दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed