बॉलीवुड में हैंडसम अभिनेताओं की कमी नहीं है। जहां, कुछ अभिनेता औसत ऊंचाई के साथ प्रभावशाली दिखते हैं। वहीं, कुछ अपने अद्वितीय व्यक्तित्व से मंत्रमुग्ध कर देते हैं और अपनी लंबाई की वजह से और अधिक आकर्षक दिखते हैं। आज हम आपके लिए बॉलीवुड के उन अभिनेताओं की लिस्ट लेकर आए हैं, जो कद के मामले में सबसे आगे हैं। आइए जानते हैं...
Bollywood: बॉलीवुड के ये हैं सबसे लंबे सितारे, लिस्ट में बिग बी से लेकर संजय दत्त तक के नाम शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावेश कुमार बॉलीवुड के सबसे लंबे अभिनेता हैं। वे भाई की शादी, द डार्क जंगल और इंवर्स जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे लंबे अभिनेता होने का रिकॉर्ड उनके ही नाम है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता की हाइट छह फीट छह इंच है।
महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन अपने शानदार लुक के लिए जाने जाते हैं। अपनी अदाकारी से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं। ऑनलाइन उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अभिषेक बच्चन की लंबाई छह फीट तीन इंच है।
अमिताभ बच्चन देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। इस उम्र में भी वे फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। वे जल्द ही कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाले हैं। बताया जाता है कि उनकी लंबाई कितनी है छह फीट दो इंच है।
हैंडसम हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी सराहा है। इस सीरीज से वे अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। अभिनेता की हाइट छह फीट एक इंच है।