फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sridevi: 'अनेक कारणों से सुपरस्टार थीं श्रीदेवी', अविनाश गोवारिकर ने दिवंगत अभिनेत्री की तारीफ में पढ़े कसीदे

Sat, 10 Jun 2023 10:35 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 10 Jun 2023 10:35 AM IST
विज्ञापन
Celebrity photographer Avinash Gowariker recalls his make or break moment with the late star Sridevi
अविनाश गोवारीकर - फोटो : सोशल मीडिया

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर अपनी फोटोग्राफी स्किल्स को लेकर पूरे भारत में मशहूर हैं। उन्होंने अब तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सेलेब्स के साथ काम किया है। सेलेब्स को भी अविनाश की फोटोग्राफी काफी पसंद आती है। अब हाल ही में, अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि कैसे उनके करियर में श्रीदेवी के मार्गदर्शन ने कितना अहम योगदान निभाया है।

Celebrity photographer Avinash Gowariker recalls his make or break moment with the late star Sridevi
अविनाश गोवारीकर - फोटो : सोशल मीडिया

अविनाश ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि कैसे एक बार श्रीदेवी के साथ बातचीत ने उन्हें एक अभिनेता के सुझावों को स्वीकार करना और अपने अहंकार को खुद पर हावी नहीं होने देना सिखाया था। उनकी यह बात आज तक भी मुझे याद है।
Mike Batayeh: नहीं रहे 'ब्रेकिंग बैड' अभिनेता माइक बटायेह, 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

Celebrity photographer Avinash Gowariker recalls his make or break moment with the late star Sridevi
अविनाश गोवारीकर - फोटो : सोशल मीडिया

अविनाश ने कहा, 'जुदाई मेरी पहली फिल्म थी। दरअसल राजा हिंदुस्तानी मेरी पहली फिल्म थी, लेकिन पहली कमीशन फिल्म जुदाई थी। उस समय श्रीदेवी अपने करियर के टॉप पर थीं, जब मैं उसे शूट करने आया था और खाली समय में मैं कुछ तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहा था। उस समय वह रामा नायडू स्टूडियो में बाहर बैठी थीं। श्रीदेवी ने कहा, 'जब तुम तैयार हो तो मुझे कॉल करना।'

Jeevan: सिर्फ 26 रूपये जेब में लेकर मायानगरी आए थे जीवन, खलनायक के किरदार से कमाया नाम

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrity photographer Avinash Gowariker recalls his make or break moment with the late star Sridevi
अविनाश गोवारीकर - फोटो : सोशल मीडिया

अविनाश ने आगे कहा, 'मैं बाहर गया। दो रिफ्लेक्टर लगाए और मैंने उनसे कहा मैडम मैं तैयार हूं। वह आई और उन्होंने आईने में देखा और फिर मेरी ओर देखा और कहा, 'बैक लाइट मेरी नाक पर लग रही है। क्या आपको वह ठीक लगता है?' तो वह मेरे जीवन का ब्रेक और मेक वाला पल था क्योंकि या तो मुझे एक सुपरस्टार के सामने स्वीकार करना होगा कि मुझे अपनी इस गलती का एहसास नहीं था और मैं एक बेवकूफ हूं या मुझे यह कहना होगा कि यह जानबूझकर किया गया है। तो मैंने भी कहा दिया, 'हां मैम मुझे पता है।'

Vicky Kaushal: कटरीना की इस बात से विक्की कौशल को लगता है डर, अभिनेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Celebrity photographer Avinash Gowariker recalls his make or break moment with the late star Sridevi
अविनाश गोवारीकर - फोटो : सोशल मीडिया

आगे फोटोग्राफर ने श्रीदेवी की प्रोफेशनलिज्म की तारीफ करते हुए कहा, 'श्रीदेवी भले ही एक सुपरस्टार थीं, लेकिन उनका व्यवहार बहुत सादगी से भरा हुआ था। जिस तरह से उन्होंने पोज दिया। उन्हें देख कर यह लगा कि वह कोशिश कर रही थीं कि कम से कम बैक लाइट उनकी नाक पर लगे क्योंकि उन्हें पता था कि ये इडियट है, नया नया आया है। अभी इसके साथ मैं कहा तर्क करूं और यह मेरी सबसे बड़ी सीखों में से एक रही है।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed