फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeevan: सिर्फ 26 रूपये जेब में लेकर मायानगरी आए थे जीवन, खलनायक के किरदार से कमाया नाम

Sat, 10 Jun 2023 10:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 Jun 2023 10:04 AM IST
विज्ञापन
Jeevan Death Anniversary: know interesting facts career movies and Life story about Actor
जीवन - फोटो : amar ujala

आज फिल्म अभिनेता जीवन की डेथ एनिवर्सरी है। जीवन ने फिल्मों में अधिकतर खलनायक के किरदार अदा किए और बखूबी अदा किए। दमदार अदाकारी और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए जीवन को दर्शक आज भी याद करते हैं। जीवन ने पर्दे पर नेगेटिव किरदारों को इतने शानदार अंदाज में अदा किया कि एक बार एक महिला ने सरेआम उनकी पिटाई कर दी थी। आखिर क्या था वह किस्सा आइए जानते हैं।

Jeevan Death Anniversary: know interesting facts career movies and Life story about Actor
जीवन - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक जीवन का जन्म 24 अक्तूबर 1915 को श्रीनगर में हुआ था। जीवन का असली नाम ओंकार नाथ धर था। वह बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। जीवन का परिवार काफी बड़ा था। उनके 24 भाई बहन थे। जीवन के जन्म के साथ ही उनकी मां का निधन हो गया था। जब जीवन तीन साल के थे तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया। जीवन के परिवार में एक्टिंग की इजाजत नहीं थी। इसलिए वह 18 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़कर मुंबई आ गए। जब वह मुंबई आए तो उनकी जेब में सिर्फ 26 रुपए थे। मुंबई आकर जीवन को शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्हें नौकरी की जरूरत थी इसलिए, वह एक स्टूडियो में काम करने लगे। ये स्टूडियो मोहनलाल सिन्हा का था। मोहन लाल उस समय के जाने- माने डायरेक्टर हुआ करते थे। जब मोहनलाल को पता चला कि जीवन एक्टिंग करना चाहते हैं तो उन्होंने अपनी फिल्म 'फैशनेबल इंडिया' में उन्हें रोल दिया। 

Jeevan Death Anniversary: know interesting facts career movies and Life story about Actor
जीवन - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक जीवन अपने करियर के शुरुआती दौर में ही जान गए थे कि उनका चेहरा हीरो लायक नहीं है। इसलिए उन्होंने खलनायकी में हाथ आजमाया और सफल भी हुए। जीवन की सफल फिल्मों में 'अफसाना', 'स्टेशन मास्टर', 'अमर अकबर एंथनी' और 'धर्म-वीर' जैसी यादगार फिल्में शामिल हैं। उन्होंने नागिन, शबनम, हीर-रांझा, जॉनी मेरा नाम, कानून, सुरक्षा, लावारिस, आदि फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई। जीवन के नाम फिल्मों में एक ही किरदार को सबसे ज्यादा बार निभाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 61 फिल्मों में नारद मुनि का किरदार निभाया था। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में यह रोल किए।
Bollywood Actors: इन फिल्मों को करके आज भी पछताते हैं ये सितारे, कई बार कर चुके अपनी ही बुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
Jeevan Death Anniversary: know interesting facts career movies and Life story about Actor
जीवन - फोटो : सोशल मीडिया

जीवन ने कभी मर्डडर तो कभी रेपिस्ट और गुंडा बनकर अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने इन किरदारों को ऐसे निभाया कि लोग सच में उनसे नफरत कर बैठे! उन्हें लेकर एक किस्सा है। एक इवेंट के लिए जीवन मुंबई से बाहर गए थे। ट्रेन से उतरे तो स्वागत करने के लिए भीड़ जुटी हुई थी, लेकिन अचानक उनके चेहरे पर एक चप्पल पड़ी। नजर घुमाई तो देखा कि एक महिला दूसरी चप्पल मारने के लिए तैयार खड़ी थी और जोर-जोर से गालियां दे रही थी। पुलिस ने बिना देर किए उस महिला को पकड़ लिया।
Chris Hemsworth: RRR के फैन हुए 'थॉर', क्रिस हेम्सवर्थ ने राम चरण और Jr NTR संग काम करने की जताई इच्छा 

विज्ञापन
Jeevan Death Anniversary: know interesting facts career movies and Life story about Actor
जीवन - फोटो : सोशल मीडिया

जीवन शांत स्वाभाव के थे तो पास जाकर पूछा, 'मैं तुम्हें जानता तक नहीं तो मुझे मारा क्यों? रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने पहले तो खूब गालियां दीं और फिर कहा, 'तुम दुनिया के सबसे घटिया इंसान हो। तुमने कई लोगों की हत्या की है और कई महिलाओं का रेप किया है।' यह सुनकर हर कोई हैरान था, क्योंकि जीवन फिल्मों में ऐसे रोल किया करते थे, ये असर था जीवन के दमदार अभिनय का। जीवन 10 जून 1987 में दुनिया छोड़ गए, लेकिन उनका अभिनय आज भी याद किया जाता है। 

Akash Ambani: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने बेटी के नाम का किया खुलासा, पृथ्वी ने इस तरह किया बहन का वेलकम
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed