फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Bungalows: मन्नत हो या प्रतीक्षा, सेलेब्स क्या सोचकर रखते हैं अपने बंगलों के नाम?

Fri, 18 Nov 2022 01:31 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 18 Nov 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
celebs Bungalows unique name behind story ajay devgn shahrukh khan mannat amitabh pratiksha krishnaraj
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अपना घर हर किसी का सपना होता है। अपने घर को सजाना, उसे नाम देना, घर में महंगे और लग्जरी सामान हर कोई रखना चाहता है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हमेशा अपनी लग्जरी जिंदगी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें महंगी चीजों का शौक होता है और वह अपने घरों को बेहद खूबसूरती से सजाते हैं। इनके घर भी किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं होते हैं। इसके अलावा बहुत से सेलेब्स अपने घरों को नाम भी बहुत अलग देते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड सितारों के घरों के नाम के पीछे की कहानी बताने जा रहे हैं।

celebs Bungalows unique name behind story ajay devgn shahrukh khan mannat amitabh pratiksha krishnaraj
अजय देवगन बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
अजय देवगन का मुंबई के जुहू इलाके में बेहद लग्जरी बंगला है। यहां वह अपनी पत्नी काजोल और बच्चों के साथ रहते हैं। अजय ने अपने बंगले का नाम शिव शक्ति रखा है। दरअसल अजय भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। उनको अक्सर शिव जी की पूजा करते भी देखा जा सकता है। इसी वजह से अजय ने अपने बंगले का नाम शिव शक्ति रखा है।

इसे भी पढ़ें- Drishyam 2 Twitter Review: दृश्यम 2 ने आते ही मचाया तहलका, अजय-अक्षय की टक्कर देख यूजर्स बोले- कड़क
 
celebs Bungalows unique name behind story ajay devgn shahrukh khan mannat amitabh pratiksha krishnaraj
शाहरुख खान बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
शाहरुख खान का बंगला मन्नत बेहद खूबसूरत और लग्जीरियस है। इस घर में वह अपनी पत्नी गौरी और बच्चों के साथ रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख जब यस बॉस की शूटिंग कर रहे थे, तो एक गाना इस घर के सामने फिल्माया गया था। तब उन्होंने ये बंगला अपनी पत्नी को देने का मन बना लिया था। उस समय गौरी प्रेग्नेंट थी, तब शाहरुख ने सोचा था कि अगर उनकी बेटी हुई तो वह उसका नाम सुहाना या फिर मन्नत रखेंगे। लेकिन जब बाद में उनको बेटी हुई तो शाहरुख ने बेटी का नाम सुहाना रख दिया और घर का नाम मन्नत। 

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs Bungalows unique name behind story ajay devgn shahrukh khan mannat amitabh pratiksha krishnaraj
अमिताभ बच्चन बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन मुंबई में दो बंगलों के मालिक हैं जलसा और प्रतीक्षा। प्रतीक्षा का नाम अमिताभ के माता-पिता ने रखा था। ये नाम अमिताभ बच्चन की एक कविता से लिया गया है।

विज्ञापन
celebs Bungalows unique name behind story ajay devgn shahrukh khan mannat amitabh pratiksha krishnaraj
रणबीर कपूर बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि दोनों अभी दूसरे फ्लैट में रह रहे हैं। दोनों की शादी के वक्त इनके पुराने बंगले कृष्णाराज का रेनोवेशन हो रहा था। अब ये पूरा हो गया है और रणबीर कपूर अपनी बेटी, पत्नी और मां नीतू कपूर के साथ इस बंगले में शिफ्त होने के लिए तैयार हैं। उनके इस बंगले का नाम ऋषि कपूर के माता-पिता राज कपूर और कृष्णा कपूर के नाम पर रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed