फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेयर मीट में विद्या सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि, किरण कुमार सहित ये सेलेब्स आए नजर

Mon, 19 Aug 2019 10:08 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 19 Aug 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
celebs came to offer their condolences at Vidya Sinha prayer meet
किरण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

15 अगस्त 2019 यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिल्मी जगत ने अपनी एक खास अदाकारा को खो दिया। जानी मानी वरिष्ठ अदाकारा विद्या सिन्हा ने उस दिन हमारी दुनिया को अलविदा कह दिया। कई फिल्मी जगत के कलाकारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर लिखकर श्रद्धांजलि दी और कई कलाकार उनके अंतिम संस्कार के लिए भी पहुंचे। अंतिम संस्कार के कुछ दिन बाद विद्या सिन्हा की प्रेयर मीट आयोजित की गई। इस आत्मा शांती समारोह में कुनिका, प्रतिमा काजमी, अंजली आनंद, किरण कुमार जैसे कई दिग्गज कलाकार यहां पहुंचे। 

celebs came to offer their condolences at Vidya Sinha prayer meet
अंजलि आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि विद्या सिन्हा आज भी छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति पत्नी और वो जैसे हिट फिल्मों में निभाए गए अपने किरदारों के लिए आज भी याद की जाती हैं। अपने फिल्मी कार्यकाल में माला सिन्हा ने संजीव कुमार, शशी कपूर, विनोद खन्ना, राजेश खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। 

पढ़ें: 45 साल में कितनी बदल गईं संजीव कुमार की ये हीरोइन, हालत बिगड़ते ही पहुंचीं वेंटिलेटर पर

celebs came to offer their condolences at Vidya Sinha prayer meet
कुनिका - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के अलावा विद्या सिन्हा ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया। काव्यांजली, कबूल है और कुल्फी कुमार बाजेवाला जैसे सीरियल्स में विद्या सिन्हा ने अहम किरदार निभाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs came to offer their condolences at Vidya Sinha prayer meet
प्रतिमा काजमी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म 'पति पत्नी और वो' का रीमेक बनाया जा रहा है। लेकिन 1978 में रिलीज हुई ओरिजनल फिल्म 'पति पत्नी और वो' के निर्माण और निर्देशन से जुड़े ज्यादातर कलाकार या तकनीशियन पहले ही दुनिया छोड़ चुके हैं। फिल्म के निर्देशक बी आर चोपड़ा का निधन 11 साल पहले 5 नवंबर को हो गया था। फिल्म के लीड हीरो संजीव कुमार 47 साल की ही उम्र में साल 1985 में चल बसे थे। फिल्म के संगीतकार रवींद्र जैन का भी चार साल पहले निधन हो चुका है।

पढ़ें: 90 के दशक की अभिनेत्री विद्या सिन्हा के फैंस के लिए बुरी खबर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed