फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: एकदम अलग हैं बॉलीवुड के इन सेलेब्स के आशियानों के नाम, क्या आपको पता हैं इसकी वजह?

Wed, 22 Mar 2023 03:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 22 Mar 2023 03:47 PM IST
विज्ञापन
Celebs House Name Bollywood Celebrities Unique House Name See Full List Here
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री ग्लैमर इंडस्ट्री के नाम से जानी जाती है। दर्शक कुछ अभिनेता को अपनी फेवरेट लिस्ट में शामिल कर लेते हैं । ऑडियंस भी अपने चहेते सेलेब्स के बारे में जानने के लिए बेकरार होती है। फिर चाहे वो उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कोई जानकारी हो या उनके फिल्मों को लेकर कोई बड़ा अपडेट हो, दर्शक कोई भी जानकारी लेने से चूकते नहीं हैं। रियल लाइफ हो या सोशल मीडिया फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स से इंस्पायर होते हैं और उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके घरों के नाम बेहद यूनिक हैं। मीडिया में ही नहीं फैंस के बीच भी इनकी चर्चा जोरों शोरों से होती है।

Celebs House Name Bollywood Celebrities Unique House Name See Full List Here
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। शाहरुख के फैंस ने पठान को अपना बहुत प्यार दिया। किंग खान ने इंडस्ट्री में अपना जबरदस्त कमबैक किया है। आपको बता दें कि शाहरुख के घर का नाम मन्नत है। शाहरुख ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है की जब गौरी मां बनने वाली थीं तो शाहरुख ने सोचा था कि अगर उनकी बेटी हुई तो वह उसका नाम या तो सुहाना रखेंगे या मन्नत। ऐसे में उनकी एक बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने सुहाना रख दिया और अपने घर का नाम मन्नत रख दिया।
 

Celebs House Name Bollywood Celebrities Unique House Name See Full List Here
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आए दिन अपनी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके घर का नाम जलसा और प्रतीक्षा है। कहते हैं कि अमिताभ ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविताओं से प्रेरणा लेकर इस घर का नाम रखा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs House Name Bollywood Celebrities Unique House Name See Full List Here
अजय देवगन - फोटो : social media
अजय देवगन

बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अजय देवगन अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। फैंस उनकी आगामी फिल्म भोला का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि अजय भगवान शिव को काफी मानते हैं और उनकी रोज आराधना करते हैं। इसलिए उन्होंने अपने घर का नाम भी शिव शक्ति रखा है। यही नहीं, अजय ने अपने सीने पर शिव जी का टैटू भी बनवा रखा है।
विज्ञापन
Celebs House Name Bollywood Celebrities Unique House Name See Full List Here
जॉन अब्राहम - फोटो : social media
जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर जॉन अब्राहम अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर फैंस के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं । जॉन का घर काफी बड़ा और आलीशान है। उनके घर की चर्चा अक्सर सोशल मीडिया पर होती रहती है। आपको बता दें कि जॉन के घर का नाम विला इन द स्काई है। ऐसा कहा जाता है कि उनके घर से दिखने वाले नजारे भी काफी अच्छे हैं। इसलिए उन्होंने अपने घर का नाम यह रखा है।

 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed