फिल्मों का जादू दर्शकों पर खूब छाया रहता है। फिल्में रिलीज होते ही वे बॉक्स ऑफिस पर छा जाती हैं और दर्शकों का भी दिल जीत लेती हैं। कई फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लेती हैं और रिकॉर्डतोड़ कमाई कर धमाल मचा देती हैं। कई सितारों की फिल्में भी दमदार कमाई कर चुकी है। हाल ही में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' ने भी कमाई के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। बॉलीवुड सितारे अब तक कई 100 करोड़ी फिल्में दे चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में, जिन्होंने सबसे ज्यादा 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म दी हैं।
100 Crore Club: इन सितारों के खाते में सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में, दबंग और खिलाड़ी का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का। सबसे ज्यादा 100 करोड़ कमाने वाली फिल्में सलमान खान के खाते में हैं। सलमान खान की 17 फिल्मों ने 100 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा का की कमाई की है। इन फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' है, जिसने 339.16 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Poonam Pandey Death: पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से निधन, फैंस को अब भी नहीं हो रहा यकीन
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अपनी एक्शन से भरपूर फिल्मों और सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों के लिए जाने जाते हैं। उनकी 100 करोड़ क्लब में चौंका देने वाली 15 फिल्में हैं, जिससे वे भारत में सबसे ज्यादा 100 करोड़ कमाने वाले फिल्म अभिनेताओं में दूसरे स्थान पर हैं। इस क्लब में उनकी कुछ फिल्मों में हाउसफुल 2, राउडी राठौड़, एयरलिफ्ट, रुस्तम, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, गोल्ड और गुड न्यूज शामिल हैं।
Karma: सिनेमाघरों में दोबारा धमाल मचाएगी 'कर्मा', सुभाष घई ने उत्साह जताते हुए पीवीआर आईनॉक्स को दिया धन्यवाद
अजय देवगन
इस लिस्ट में अजय देवगन का नाम भी शामिल है। अजय देवगन ने खुद को एक बहुमुखी अभिनेता और सर्वाधिक 100 करोड़ी फिल्मों के साथ तीसरे अभिनेता के रूप में स्थापित किया है। इस क्लब में उनकी लोकप्रिय फिल्मों में गोलमाल 3, दृश्यम, गंगूबाई काठियावाड़ी सिंघम, सन ऑफ सरदार, रेड और तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर शामिल हैं।
शाहरुख खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 100 करोड़ क्लब में उनकी आठ फिल्में हैं, जिनमें रा वन, चेन्नई एक्सप्रेस, दिलवाले और पठान शामिल हैं।
Poonam Pandey Death: पूनम पांडे का शव कहां हैं? बहन फोन बंद कर लापता, कल शाम तक फ्लैट में ही होने की जानकारी