फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुमार गौरव से लेकर उदय चोपड़ा तक बॉलीवुड से अचानक गायब हुए ये सितारे, एक तो कर रहे कमबैक की तैयारी

Thu, 24 Dec 2020 03:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 24 Dec 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Celebs Who Have Almost Disappeared From The Limelight Kumar Gaurav Fardeen Khan Kishan Kumar Uday Chopra Mahima Chaudhary
कुमार गौरव, महिमा चैधरी, किशन कुमार - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे रहे हैं जो कब आए और कब चले गए किसी को पता भी नहीं चला। लोगों को अब ये सितारे याद तक नहीं होंगे। लेकिन कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में भी दी हैं। तो वहीं अपने हैंडसम लुक्स से भी लोगों के दिल में जगह बनाई है। लेकिन आज वो सितारे फिल्मों से दूर हैं। कोई नहीं जानता कि इन दिनों वो कहां है और क्या कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ फिल्मी सितारों के बारे में इस पैकेज में आपको बताते हैं। इनमें से एक तो दोबारा कमबैक की तैयारी कर रहे हैं।

Celebs Who Have Almost Disappeared From The Limelight Kumar Gaurav Fardeen Khan Kishan Kumar Uday Chopra Mahima Chaudhary
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

फरदीन खान
बॉलीवुड में पहली फिल्म के साथ ही अपने चार्मिंग लुक्स से दिल लूटने वाले अभिनेता फरदीन खान लंबे समय से रुपहले पहर्दे से गायब हैं। हालांकि अभी कुछ दिन पहले ही फरदीन का ट्रांफॉर्मेशन लुक सामने आया। वहीं ये खबरें भी सामने आईं कि फरदीन जल्द ही कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं। इतने समय में फरदीन का लुक काफी बदल गया था उन्होंने बहुत ज्यादा वजन बढ़ा लिया था लेकिन अब वो वापस अपने पुराने रंग ढंग में आ गए हैं।

Celebs Who Have Almost Disappeared From The Limelight Kumar Gaurav Fardeen Khan Kishan Kumar Uday Chopra Mahima Chaudhary
'बेवफा सनम' - फोटो : ट्विटर

किशन कुमार
फिल्म बेवफा सनम तो आपने देखी ही होगी? इस फिल्म में टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार के भाई किशन कुमार ने मुख्य अभिनेता के रूप में काम किया था। फिल्म में उनके साथ शिल्पा शिरोडकर अभिनेत्री थीं। इस फिल्म के गाने आज भी रेडियो या फिर कई जगहों पर सुनाई देते हैं। ये फिल्म हिट रही थी। लेकिन इसके बाद फिल्म बेवफा सनम के अभिनेता किशन कुमार अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Who Have Almost Disappeared From The Limelight Kumar Gaurav Fardeen Khan Kishan Kumar Uday Chopra Mahima Chaudhary
कुमार गौरव

कुमार गौरव
साल 1981 में आई फिल्म 'लव स्टोरी' से कुमार गौरव ने अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म उस समय की सुपरहिट फिल्म थी। वक्त ने कुमार का ज्यादा साथ नहीं दिया और इसके बाद कुमार की फिल्में सिनेमाहॉल में दर्शकों को नहीं बटोर सकीं। करीब 5 बाद 1985 में महेश भट्ट निर्देशित फिल्म 'जन्म' और 1986 में आई फिल्म 'नाम' ने कुमार को एक बार फिर से इनकी खोई पहचान वापस दिलाई। साथ ही फिल्म समीक्षकों ने इनके बेहतरीन अभिनय की काफी प्रशंसा की। लेकिन इसके बाद कुमार बॉलीवुड में सफल पारी नहीं खेल सके और फिर कहीं गुमनामी के अंधेरों में चले गए। इन दिनों कुमार गौरव अपने ट्रैवल्स और कन्सट्रक्शंस का बिजनेस सम्भाल रहे हैं।

विज्ञापन
Celebs Who Have Almost Disappeared From The Limelight Kumar Gaurav Fardeen Khan Kishan Kumar Uday Chopra Mahima Chaudhary
उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा
यशराज बैनर से डेब्यू करने वाले अभिनेता उदय चोपड़ा खुद दिग्गज निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा के बेटे हैं। लेकिन वो खुद ही फिल्मों में अपना नाम नहीं बना पाए। उदय ने 'मोहब्बतें' से डेब्यू किया था। इसके बाद वो धूम सीरीज में अली के किरदार में नजर आए लेकिन वो लोगों के दिल में खास जगह नहीं बना पाए। ऐसे में वो भी पर्दे से जल्दी ही गायब हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed