इंडस्ट्री में इन दिनों रीमेक फिल्मों का ट्रेंड बना हुआ है। कई लोकप्रिय और हिट फिल्मों को अक्सर अन्य भाषाओं में डब किया जाता है या रीमेक फिल्में बनाई जाती हैं। इंडस्ट्री में कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी मूल फिल्म के साथ-साथ रीमेक में भी काम किया है। चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने अपनी मूल फिल्म में अदाकारी का जलवा बिखेरा। इसके बाद वह फिल्म के रीमेक में भी नजर आए।
Celebs: इन सेलेब्स ने अपनी फिल्म के रीमेक में भी दिखाया अदाकारी का दम, एक जैसे रोल से दो बार जीता फैंस का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर माधवन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है आर माधवन का। आर माधवन साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। वह अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लेते हैं। आर माधवन ने फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 'मैडी' की भूमिका निभाई थी। 'रहना है तेरे दिल में' तमिल फिल्म 'मिन्नाले' की हिंदी रीमेक थी, जिसमें मुख्य भूमिका आर माधवन ने ही निभाई थी।
Bollywood: फिल्मों में दाढ़ी-मूंछ लगा लड़का बनी थीं ये अभिनेत्रियां, नया रूप देख फैंस भी खा गए थे धोखा
असिन
इस लिस्ट में अगला नाम आता है अभिनेत्री असिन का। असिन ने हिंदी सिनेमा में 'गजनी' फिल्म के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी, जो उनकी ही तमिल फिल्म 'गजनी' की हिंदी रीमेक थी। मूल और रीमेक दोनों फिल्म में भी उन्होंने हीरोइन का किरदार निभाया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
Aditi Rao Hydari: इस शख्स की हीरोइन बनने के लिए अदिति ने शुरू की एक्टिंग, आपको भी चौंका देगा यह खुलासा
सोनू सूद
हैंडसम और डैशिंग अभिनेता सोनू सूद भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। सोनू सूद कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा कर फैंस का दिल जीत चुके हैं। वह सलमान खान की फिल्म 'दबंग' में विलेन के किरदार में नजर आए थे। 'दबंग' की रीमेक तमिल भाषा में 'ओस्थे' के नाम से बनी। इस फिल्म में भी खलनायक के किरदार में सोनू सूद ही नजर आए थे। मूल और रीमेक दोनों फिल्म में सोनू के किरदार को फैंस ने खूब प्यार दिया।
Allu Arjun: 'शाकुंतलम' में बेटी अल्लू अरहा का डेब्यू देख भावुक हुए अल्लू अर्जुन, पोस्ट साझा कर जताई खुशी
प्रकाश राज
साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के खलनायक प्रकाश राज भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। प्रकाश ने तमिल फिल्म 'पोक्किरी' में विलेन का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' इस तमिल फिल्म की ही हिंदी रीमेक है। 'वांटेड' में भी प्रकाश नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे, जिन्होंने अपनी अदाकारी से निर्माताओं के साथ फैंस को भी काफी प्रभावित किया था।
Kangana Ranaut: एक्शन अवतार में एक बार फिर नजर आएंगी कंगना, अगली फिल्म में दिखेगा किलर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन