{"_id":"5bf7cc27bdec2241563e3a9b","slug":"celina-jaitley-birthday-special-4-children-mother-still-looks-hot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"37 की उम्र में ही 4 बच्चों की मां बन गई थीं ये एक्ट्रेस, फ्लॉप होते ही बिजनेसमैन से की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
37 की उम्र में ही 4 बच्चों की मां बन गई थीं ये एक्ट्रेस, फ्लॉप होते ही बिजनेसमैन से की शादी
Sat, 24 Nov 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Celina Jaitley
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस इंडिया रह चुकीं सेलिना जेटली 24 नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगी। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद सेलिना ने बॉलीवुड में एंट्री जरूर की लेकिन कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं। सेलिना फिल्मों से ज्यादा अपने लुक की वजह से ज्यादा चर्चा में रहीं। यहां तक कि चार बच्चों की मां बनने के बाद भी खुद को काफी मेंटेन किया हुआ है। 7 साल बाद सेलिना जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं। इस बीच सेलिना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया।
2 of 5
Celina Jaitley
- फोटो : twitter
सेलिना जेटली ने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए किया था। सेलिना ने इंटरव्यू के दौरान कहा - 'कोलकाता में एक गे मेकअप आर्टिस्ट मेरा बिल्कुल मां जैसा ध्यान रखते थे। वह मेरे मॉडल के तौर पर मेरे स्ट्रगल के दिन थे। इस दौरान मैं एक गे आदमी के साथ रिलेशनशिप के सदमे में थीं। वह अधेड़ उम्र का था और मेरी उम्र महज 16 साल थी। उस समय कुछ लोगों की बेवक्त मौत ने मुझे बदल दिया था।'
3 of 5
सेलिना जेटली
- फोटो : File Photo
सेलिना ने इंटरव्यू में कहा - 'तब मुझे समझ में आया कि सबको यह हक है कि वह किसके साथ रहे।' सेलिना आखिरी बार साल 2011 में थैंक यू फिल्म में नजर आई थीं। इसके बाद सेलिना ने 2011 में बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली। एक इंटरव्यू के दौरान सेलिना ने अपने और पीटर के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Celina jaitley
- फोटो : File Photo
सेलिना ने कहा पीटर और उनकी मुलाकात पहली बार साल दुबई में हुई थी। सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लांच करने गई थीं। यह लव एट फर्स्ट साइट था। अगस्त साल 2010 में वह मेरे माता-पिता से मिलने आए। उसी दिन हम लोगों की सगाई हो गई थी। सेलिना और पीटर के चार बच्चे हैं। साल 2012 में उन्होंने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिनका नाम विराज और विंस्टन है। इसके बाद साल 2017 में दोबारा मां बनीं और फिर से उन्हें जुड़वा बच्चे हुए।
विज्ञापन
5 of 5
Celina Jaitley
- फोटो : twitter
सेलिना जेटली 7 साल बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। सेलिना 'अ ट्रिब्यूट टू रितुपर्णो घोष: सीजन्स ग्रीटिंग्स' फिल्म के जरिए दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में दस्तक देने को तैयार है। इंटरव्यू के दौरान कमबैक फिल्म की बात करते हुए सेलिना ने कहा - 'मैं काफी समय से ऐसी कहानी ढूंढ रही थी जो मुझे एक परफॉर्मर के तौर पर उत्साहित करे। रितुपर्णो हम सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत थे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।