फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण पर सेलिना जेटली का सनसनीखेज खुलासा, बोलीं- 'परिचितों के बच्चों के साथ होता है अलग व्यवहार'

Tue, 24 Nov 2020 03:24 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 24 Nov 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Celina Jaitley reveal Children from film lineage does not have to be a victim of sexual exploitation in the film industry
सेलिना जेटली - फोटो : Instagram

हिंदी फिल्मों से दूर होकर अपनी शादीशुदा जिंदगी का अपने पति और बच्चों के साथ आनंद ले रहीं अभिनेत्री सेलिना जेटली ने काफी लंबे समय बाद भीतरी और बाहरी की बहस पर अपनी राय दी है। उनका मानना है कि कलाकार चाहे किसी बड़े अभिनेता का बच्चा हो या फिर देश के किसी ऐसे कोने से आया हो जहां का फिल्मों से कोई नाता न हो, दोनों को ही अपनी अलग-अलग दिशाओं में संघर्ष करना ही पड़ता है। 

Celina Jaitley reveal Children from film lineage does not have to be a victim of sexual exploitation in the film industry
सेलिना जेटली - फोटो : Twitter

सेलिना ने अपने बयान में मुख्य तौर पर जोड़ा है कि भीतरी और बाहरी में भीतरी कलाकारों को सिर्फ यौन शोषण का शिकार नहीं होना पड़ता है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने के बाद से वंशवाद, पक्षपात, गुटबाजी जैसे कई मुद्दों पर अचानक से बहस छिड़ गई थी। इस बहस पर सोशल मीडिया और मीडिया में देश भर के कलाकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अपनी बातें रखीं। 

Celina Jaitley reveal Children from film lineage does not have to be a victim of sexual exploitation in the film industry
सेलिना जेटली - फोटो : social media

ज्यादातर कलाकारों की राय मिली-जुली ही साबित हुई क्योंकि सबके लिए वंशवाद कोई बुरी चीज नहीं थी। सेलिना का भी कहना है कि उनकी राय में वंशवाद कोई बुरी चीज नहीं है। अगर किसी वंश से कोई नया वंशज सामने आकर सफलता अर्जित करता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। बस दिक्कत वहीं पर है कि उस वंशज की वजह से किसी दूसरे हुनरमंद कलाकार का रास्ता न रुके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celina Jaitley reveal Children from film lineage does not have to be a victim of sexual exploitation in the film industry
सेलिना जेटली - फोटो : social media

एक इंटरव्यू के दौरान सेलिना ने वंशवाद पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वंशवाद तो देश के हर क्षेत्र में होता है। राजनीति को लेकर मनोरंजन की दुनिया तक, हर व्यापार में वंशवाद चलता ही है। तानाशाही हमेशा तानाशाह के पक्ष में ही रहती है। उसी तरह वंशवाद भी अपने वंश की ही वकालत करेगा। सेलिना ने आगे कहा, 'यहां पर सबसे बड़ी गौर देने वाली बात यह है कि फिल्म इंडस्ट्री में जो बड़े कलाकारों के बच्चे होते हैं, उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद यौन शोषण का शिकार नहीं होना पड़ता। यही भीतरी और बाहरी में एक अंतर है। इसके अलावा कठिन परिश्रम सभी को करना पड़ता है। कोई ज्यादा करता है तो कोई थोड़ा कम करता है।'

विज्ञापन
Celina Jaitley reveal Children from film lineage does not have to be a victim of sexual exploitation in the film industry
सेलिना जेटली - फोटो : file photo

सेलिना जेटली को हाल ही में रामकमल मुखर्जी की फिल्म 'सीजंस ग्रीटिंग्स' में देखा गया है। सेलिना का मानना है कि उन्होंने बहुत ही कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और उन्हें सीखने में काफी वक्त लग गया। वह 'नो एंट्री', 'टॉम डिक एंड हैरी', 'अपना सपना मनी मनी' जैसी कई फिल्मों में देखी गईं। लेकिन, सेलिना के अनुसार उनकी सबसे बड़ी सफलता 'सीजंस ग्रीटिंग्स' से ही उन्हें मिली। क्योंकि, यही वह फिल्म है जिसके लिए सेलिना की सराहना हुई। सेलिना इस समय ऑस्ट्रिया में होटल चलाने वाले अपने पति और तीन बच्चों के साथ रह रही हैं।

पढ़ें: बिना ऑडिशन दिए अमित भट्ट को इस तरह मिला था चंपक चाचा का रोल, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से हुए मशहूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed