Celina Jaitly: करियर की शुरुआत में गे को किया डेट, फ्लॉप हुईं तो रचाया ब्याह फिर कम्र उम्र में ही बन गईं मां
सेलिना जेटली ने कुछ वक्त पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। अभिनेत्री ने एक ऐसा राज खोला जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया। आइए आज उनके जन्मदिन के खास अवसर पर इस राज पर दोबारा से गौर फरमा लेते हैं-
मिस इंडिया का खिताब किया नाम
शिमला में जन्मीं सेलिना जेटली पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता कर्नल वीके जेटली और मां मीता जेटली आर्मी में थे। सेलिना का एक भाई भी है जो आर्मी में है। सेलिना के पिता आर्मी में होने की वजह से उनकी पढ़ाई अलग-अलग जगहों से हुई है। सेलिना ने साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट किया था और खिताब भी जीतने में सफल रहीं। इसी के बाद उनका बॉलीवुड करियर शुरू हुआ।
सेलिना जेटली का करियर, शादी
साल 2001 में ही जैसी बी के एक वीडियो एलबम 'ओह केहरी' में नजर आई थीं। इसके बाद वो बॉम्बे वाइकिंग्स के भी एक एलबम में नजर आई थीं जिसमें उन्हें पसंद किया गया था। इसके बाद साल 2003 में उन्होंने फिरोज खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'जानशीन' से फिल्मों में डेब्यू किया। सेलिना आखिरी बार साल 2011 में 'थैंक यू' फिल्म में नजर आई थीं। साल 2011 में सेलिना ने बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली। सेलिना ने साल 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। जिनका नाम विराज और विंस्टन रखा गया। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने एक बार फिर से जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। लेकिन इन दोनों में से केवल एक ही बच्चा जिंदा रह पाया था। अपने बेटे को खोने के बाद सेलिना काफी दुख में डूब चुकी थीं।
गे के साथ रिश्ते में रहीं सेलिना
वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान सेलिना जेटली ने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए निजी जिंदगी को लेकर कुछ ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। सेलिना ने कहा था, 'कोलकाता में एक गे मेकअप आर्टिस्ट मेरा बिल्कुल मां जैसा ध्यान रखता था। वह मेरे मॉडल के तौर पर मेरे संघर्ष के दिन थे। इस दौरान मैं एक गे आदमी के साथ रिलेशनशिप के सदमे में थी। वह अधेड़ उम्र का था और मेरी उम्र महज 16 साल थी। उस समय कुछ लोगों की बेवक्त मौत ने मुझे बदल दिया था। तब मुझे समझ में आया कि सबको यह हक है कि वह किसके साथ रहे। उस समय मुझे लगा कि कुछ करना चाहिए। कई साल तक मैं एलजीबीटी एक्टिविस्ट रही थी। यूएन ने मुझे इसी काम का गुडविल एंबेसडर भी बनाया था।'
बचपन में झेला यौन उत्पीड़न का दर्द
सेलिना जेटली की हिट फिल्मों में 'नो एंट्री', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'हे बेबी' और 'अपना सपना मनी मनी' का नाम शुमार है। कहा जाता है कि फिल्में हिट न होने पर उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। सेलिना फिल्मों से दूर होने के बावजूद एक लक्जरियस लाइफ जी रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास 1000 सैंडल्स हैं। वहीं, सेलिना ने उरी घटना और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के बहिष्कार को लेकर दिए बयान से सनसनी मचा दी थी। जेटली का कहना था कि कला के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। अभिनेत्री बचपन में यौन उत्पीड़न का दर्द भी झेल चुकी हैं, जिसका खुलासा भी उन्होंने खुद किया था।
Govinda: कपिल के शो में गोविंदा ने कृष्णा को बताया गधा, क्या फिर से बदलने वालें हैं मामा-भांजे के रिश्ते?
