फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस इंडिया रह चुकी हैं ये अभिनेत्री, फिल्मों में फ्लॉप होते ही बिजनेसमैन से कर ली थी शादी

Tue, 24 Nov 2020 08:08 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 24 Nov 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
Celina Jaitly Birthday Special Know About Actress Career and Personal Life
सेलिना - फोटो : सोशल मीडिया

मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकीं अभिनेत्री सेलिना जेटली का जन्म 24 नवंबर 1981 को हुआ था। इस साल सेलिना अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। सेलिना की बॉलीवुड में एंट्री मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद हुई थी। हालांकि वो फिल्मों में कुछ खासा कमाल नहीं दिखा सकीं। सेलिना फिल्मों से ज्यादा अपने लुक की वजह से चर्चा में रही हैं। सेलिना के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Celina Jaitly Birthday Special Know About Actress Career and Personal Life
सेलिना जेटली - फोटो : Instagram

शिमला में जन्मीं सेलिना जेटली पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता कर्नल वीके जेटली और मां मीता जेटली आर्मी में थे। सेलिना का एक भाई भी है जो आर्मी में है। सेलिना के पिता आर्मी में होने की वजह से उनकी पढ़ाई अलग- अलग जगहों से हुई है। सेलिना ने साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट किया था और खिताब बी अपने नाम किया। इसी के बाद उनका बॉलीवुड करियर शुरू हुआ।

Celina Jaitly Birthday Special Know About Actress Career and Personal Life
सेलिना जेटली

साल 2001 में ही जैसी बी के एक वीडियो एलबम 'ओह केहरी' में नजर आई थीं। इसके बाद वो बॉम्बे वाइकिंग्स के भी एक एलबम में नजर आई थीं जिसमें उन्हें पसंद किया गया था। इसके बाद साल 2003 में उन्होंने फिरोज खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'जानशीन' से फिल्मों में डेब्यू किया। सेलिना आखिरी बार साल 2011 में 'थैंक यू' फिल्म में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celina Jaitly Birthday Special Know About Actress Career and Personal Life
सेलिना जेटली

साल 2011 में सेलिना ने बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली। एक इंटरव्यू के दौरान सेलिना ने अपने और पीटर के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए थे। सेलिना ने बताया था कि पीटर और उनकी मुलाकात पहली बार दुबई में हुई थी। सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लांच करने गई थीं। यह लव एट फर्स्ट साइट था। अगस्त साल 2010 में वह मेरे माता-पिता से मिलने आए। उसी दिन हम लोगों की सगाई हो गई थी।

विज्ञापन
Celina Jaitly Birthday Special Know About Actress Career and Personal Life
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम

सेलिना जेटली फि्ृल्मों से तो दूर हैं लेकिन फिर भी एक लग्जीरियस लाइफ जी रही हैं। सेलिना ने साल 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। जिनका नाम विराज और विंस्टन रखा गया। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने एक बार फिर से जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। लेकिन इन दोनों में से केवल एक ही बच्चा जिंदा रह पाया था। अपने बेटे को खोने के बाद सेलिना काफी दुख में डूब चुकी थीं।

पढ़ें: वेडिंग एनिवर्सरी पर शिल्पा शेट्टी ने इस तरह किया पति को विश, कंधे पर सिर रखकर पोज देती आईं नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed