सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मिस इंडिया बनने के बाद भी फिल्मों में फ्लॉप रही ये हीरोइन, कम उम्र में बनीं चार बच्चों की मां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 24 Nov 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Celina Jaitly Miss India Birthday Special Lesser Known Facts
celina jaitley - फोटो : Twitter

मिस इंडिया रह चुकीं सेलिना जेटली 24 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगी। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद सेलिना ने बॉलीवुड में एंट्री जरूर की लेकिन कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं।2001 में सेलिना ने मिस इंडिया का ताज जीता था तो मिस यूनिवर्स के फाइनल में भी जगह बनाई थी। फिर 2003 में उन्होंने जांनशीं से फिल्मों में कदम रखा। बीबीसी के मुताबिक मीडिया में अपनी छवि के उलट सेलिना खुद को बहुत साधारण, घरेलू लड़की बताती हैं। खाना पकाने का उन्हें बेहद शौक है।

Trending Videos
Celina Jaitly Miss India Birthday Special Lesser Known Facts
celina jaitley - फोटो : social media

एक इंटरव्यू में सेलिना ने बताया था- जब मैं 16 साल की थीं तब मुझे एक आदमी से प्यार हो गया। वो उम्र में मुझसे काफी बड़ा था। मेरे दोस्त रिश्तेदार इस रिश्ते से खुश नहीं थे। पर मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। एक दिन मैं बिना बताए उसके घर पहुंच गईं। वहां मैंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ देखा। इसके बाद मेरा दिल टूट गया। मैं सदमे में थी।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद वायरल हुआ राखी का ये वीडियो, कहा- 'मोदीजी आ गए तो ये भी छिन...'

विज्ञापन
विज्ञापन
Celina Jaitly Miss India Birthday Special Lesser Known Facts
celina jaitley - फोटो : Twitter

सेलिना कहती हैं कि- बाद मुझे समझ आया कि ये सबकी अपनी ये चुनने का हक है कि वह किसके साथ रहे। मुझे लगा कि इसके बारे में मुझे कुछ करना चाहिए। ब्रेकअप के बाद मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने मुझे कॉल करके कहा था- मुझे माफ करना भगवान ने मुझे ऐसा ही बनाया है। उसकी बात मेरे दिल पर लग गईं। इसके बाद मैं कई साल तक एलजीबीटी एक्टिविस्ट रही थी। यूएन ने मुझे इसी काम का गुडविल एंबेसडर भी बनाया था।     

 

Celina Jaitly Miss India Birthday Special Lesser Known Facts
सेलिना

बात करें सेलिना के करियर की तो वह 'नो एंट्री', 'गोलमाल', 'टॉम डिक एंड हैरी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2011 में बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली थी। सेलिना ने कहा पीटर और उनकी मुलाकात पहली बार साल दुबई में हुई थी। सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लांच करने गई थीं। यह लव एट फर्स्ट साइट था। अगस्त साल 2010 में वह मेरे माता-पिता से मिलने आए। उसी दिन हम लोगों की सगाई हो गई थी।

विज्ञापन
Celina Jaitly Miss India Birthday Special Lesser Known Facts
A Tribute to Rituparno Ghosh: Season's Greetings - फोटो : social media

साल 2012 में उन्होंने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिनका नाम विराज और विंस्टन है। इसके बाद साल 2017 में दोबारा मां बनीं और फिर से उन्हें जुड़वा बच्चे हुए। वह जल्द ही ए ट्रिब्यूट टू रितुपर्णो घोष : सीजन्स ग्रीटिंग्स में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ जानी मानी वरिष्ठ अदाकारा लिलिट दूबे और नए कलाकार अजहर खान भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed