किसी जमाने में बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर नाम कमाने वाली अभिनेत्री सेलिना जेटली को कौन भूल सकता है। फिल्मी पर्दे से दूर रहने के बावजूद सेलिना सोशल मीडिया के जरिए अपने आपको फैंस से जोड़े रखती हैं। यही वजह है कि सेलिना अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा कुछ मजेदार तो बेतुके सवालों के चलते चर्चाओं में बनी हुईं सेलिना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार एक ट्विटर यूजर ने अभिनेत्री के ऊपर भद्दा कमेंट पास किया है, जो न केवल उनके कैरेक्टर पर सवाल खड़े कर रहा है बल्कि उन पर एक तरीके का इल्जाम लगा रहा है। ऐसे में सेलिना भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं, उन्होंने यूजर की क्लास लगाते हुए उसकी बोलती बंद कर दी है।
Celina Jaitly: ट्रोल्स ने फरदीन-फिरोज खान से जोड़ा सेलिना का नाम, एक्ट्रेस ने इस अंदाज में दिया मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर उनके बारे में बेहूदा टिप्पणी करने वाले ट्रोल को करारा जवाब दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने बारे में चौंकाने वाले दावे करने वाले यूजर की जमकर खिंचाई की। सोशल मीडिया यूजर ने आरोप लगाया कि सेलिना जेटली एकमात्र बी-टाउन अभिनेत्री हैं, जो फरदीन खान और उनके पिता फिरोज के साथ सोई थीं। यह सोशल मीडिया यूजर विदेशी सेंसर बोर्ड के सदस्य होने का दावा करता है। ट्वीट का जवाब देते हुए सेलिना जेटली ने कड़े शब्दों में उसके कमेंट की निंदा की है।
इससे पहले एक ट्विटर यूजर ने सेलिना के नाम एक पत्र लिखा था, जिसके मुताबिक, 'सेलिना जेटली को शुभकामनाएं। मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है इससे पहले कि मेरी तबीयत खराब हो जाए मेरी देखभाल करने वाला कोई नहीं है जल्दी से मुझे अपने साथ ले चलो। जल्दी से जल्दी शादी कर लो मैं घर जमाई बनने के लिए तैयार हूं, मेरी जिंदगी और सेहत बचाओ।' सेलिना जेटली ने ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'मैं अपने पति और तीन बच्चों से पूछूंगी फिर बताऊंगी।'
Salman Khan: 'भाई की फिल्मों में हो जाती है डबल इनकम', आखिर क्यों दिहाड़ी वर्कर्स की पहली पसंद हैं सलमान
सेलिना जेटली ने 'जानशीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेत्री ने अपने बेटे फरदीन के साथ फिरोज खान निर्देशित फिल्म में अभिनय किया था। उन्हें जेसिका पेरियारा के रूप में देखा गया था। जेटली ने 'टॉम डिक एंड हैरी', 'अपना सपना मनी मनी', 'नो एंट्री' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी अन्य हिंदी फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने साल 2020 में फिल्म 'सीजन्स ग्रीटिंग्स' से अभिनय में वापसी की।
Virat-Anushka: पापा संग पूल टाइम का मजा लेती दिखीं अनुष्का-विराट की बेटी वामिका, फैंस बोले- राजा और राजकुमारी