मनोरंजन की दुनिया में सितारों से जुड़ी खबरें पल पल आती रहती हैं। अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ीं दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।
Filmy Wrap: अनन्या के अफेयर पर मां का खुलासा और अक्षय कुमार के हाथ से निकली राउडी राठौर 2? पढ़ें फिल्मी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुष्मिता सेन ने बीते दिनों जब सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया कि उनको हार्ट अटैक आया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए बताया था कि पिछले दिनों वो कितने बुरे दौर से गुजरी हैं। उनकी तबीयत कितनी बिगड़ गई और अभिनेत्री को एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी। इसके बाद सुष्मिता के फैंस को शॉक लगा था और सभी ने उनकी सलमाती के लिए प्रार्थना की थी। अब हाल ही में अभिनेता विकास कुमार ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर सुष्मिता को किस वक्त दिल का दौरा पड़ा था।
अपनी फिल्म और करियर के अलावा अनन्या पांडे इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम इन दिनों आदित्य रॉय कपूर से जोड़ा जा रहा है। हर तरफ इनके रोमांस की खबरे हैं। फैंस को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद है। हालांकि, अनन्या और आदित्य इन खबरों को खारिज ही करते आए हैं और इस पर कुछ भी बोलने से भी बचते हैं। मगर, इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस की मां भावना पांडे ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है।
Ananya Panday: अनन्या-आदित्य रॉय के अफेयर की चर्चाओं पर मां भावना पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ मलहोत्रा अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अभिनेता की शादी बॉलीवुड की लोकप्रिय शादियों का हिस्सा रही थीं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्मों के सीक्वल आने वाले हैं और कई फिल्मों के सीक्वल पर बात चल रही है। अब हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'राउडी राठौर' का सीक्वल बनने की तैयारी चल रही है और इस सीक्वल में लगातार सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सामने आ रहा है।
Rowdy Rathore 2: अक्षय कुमार के हाथ से निकली राउडी राठौर 2? इस अभिनेता को फिल्म के लिए किया गया साइन
'द कश्मीर फाइल्स' के फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री का विवादों से पुराना नाता रहा है। विवेक सम-सामयिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते नजर आते हैं, और इसे लेकर वह ट्रोल्स का शिकार भी हो जाते हैं। बीते दिन फिल्म मेकर को उनके खिलाफ अदालत की अवमानना मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से राहत मिली। इसी पर अब विवेक ने चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया के पक्षपाती रवैये पर गुस्सा जाहिर किया है।
Vivek Agnihotri: आरोपों से बरी होने पर छलका विवेक अग्निहोत्री का दर्द, मीडिया समेत राजनीतिक दल पर साधा निशाना