फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंगाल चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने किया 'सत्यजीत रे पुरस्कार' का एलान, केंद्रीय मंत्री ने कलाकारों से की मुलाकात

Tue, 23 Feb 2021 09:07 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Feb 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Central Minister Prakash Javadekar Announces Satyajit Ray Award At NFDC Meeting In Kolkata
प्रकाश जावड़ेकर ने की सत्यजीत रे पुरस्कार की घोषणा - फोटो : Twitter

पश्चिम बंगाल में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहां की राजनीति में कब क्या मोड़ आ जाये, कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल ही में पश्चिम बंगाल पहुंचे सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फिल्मकार सत्यजीत रे के नाम पर राष्ट्रीय स्तर के एक फिल्म पुरस्कार की घोषणा की है। जावड़ेकर ने कोलकाता में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की।

Central Minister Prakash Javadekar Announces Satyajit Ray Award At NFDC Meeting In Kolkata
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : PTI

इस इवेंट में केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि 'दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड' की तरह ही मोदी सरकार 'सत्यजीत रे अवॉर्ड' लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने पश्चिम बंगाल के प्रमुख अभिनेताओं और निर्देशकों के साथ मुलाकात भी की। जिसमें  पाओली दाम, रितुपर्णा सेनगुप्ता, अबीर चटर्जी, निर्देशक गौतम घोष, शास्त्रीय गायक रशीद खान जैसे कलाकार शामिल थे। 

Central Minister Prakash Javadekar Announces Satyajit Ray Award At NFDC Meeting In Kolkata
रूपा गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

समारोह में उपस्थित वरिष्ठ अभिनेत्री और बीजेपी नेता रूपा गांगुली ने कहा कि, 'यह बहुत अच्छा है कि सत्यजीत रे के नाम पर एक पुरस्कार की स्थापना की जा रही है। इसकी योजना काफी समय से चल रही है। हालांकि ‘सत्यजीत रे पुरस्कार’ पर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Central Minister Prakash Javadekar Announces Satyajit Ray Award At NFDC Meeting In Kolkata
निर्देशक अरिंदम सिल - फोटो : Twitter

तो वहीं निर्देशक अरिंदम सिल ने कहा कि, 'बंगाली फिल्म उद्योग को कैसे विकसित किया जाए, इस पर केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा हुई है।' बीते दिनों बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसके बाद अब इस अवॉर्ड की घोषणा हुई है। जिससे पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

विज्ञापन
Central Minister Prakash Javadekar Announces Satyajit Ray Award At NFDC Meeting In Kolkata
अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी - फोटो : Twitter

कुछ समय पहले अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी के भी बीजेपी में शामिल होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अपने एक बयान में उन्होंने साफ कर दिया था कि वह किसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। बता दें कि प्रोसेनजीत जाने माने एक्टर बिस्वजीत चटर्जी के बेटे हैं। इस इवेंट में बिस्वजीत भी मौजूद थे, लेकिन प्रोसेनजीत इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed