फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम से संबंधों पर अक्षय कुमार ने दी सफाई, बोले- मेरे पड़ोस में रहा है बाबा, कभी मिला ही नहीं

Tue, 13 Nov 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Nov 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Actor Akshay Kumar Tweet on Relations with Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim
akshay kumar
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट करके डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के साथ संबंधों को लेकर सफाई दी है। अभिनेता ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
Chandigarh, Actor Akshay Kumar Tweet on Relations with Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim
akshay kumar
उन्होंने कहा है कि वह कभी भी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम से नहीं मिले। अक्षय ने ट्वीट किया कि वे कभी ऐसा कुछ नहीं कर सकते जिससे पंजाबियों की भावनाएं आहत हों। उनकी जानकारी में आया है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के साथ उनके मिलने के बारे में सोशल मीडिया पर अफवाहें और गलत बयान चल रहे हैं। इसमें राम रहीम की सुखबीर सिंह बादल के साथ मीटिंग करवाने की बात कही जा रही है। जबकि मैं अपने जीवन में कभी डेरा प्रमुख से नहीं मिला।
 


 
Chandigarh, Actor Akshay Kumar Tweet on Relations with Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim
akshay kumar
अक्षय कुमार ने कहा, सोशल मीडिया से ही उन्हें पता चला है कि गुरमीत राम रहीम मुंबई में मेरे घर के पास जुहू में कुछ समय के लिए रहा है। लेकिन हम कभी एक-दूसरे के सामने नहीं आए। अक्षय ने आगे लिखा है कि कई वर्षों से वह समर्पण भावना के साथ पंजाबी सभ्याचार और सिखों की अमीर इतिहास परंपराओं को प्रमोट करते आ रहे हैं। इनमें सिंह इज किंग और सारागढ़ी की जंग पर आधारित केसरी शामिल हैं। मुझे पंजाबी होने पर गर्व है और सिख विश्वासों के लिए सर्वोच्च सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Actor Akshay Kumar Tweet on Relations with Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने कहा कि मैं कभी ऐसा कुछ नहीं कर सकता जिससे मेरे पंजाबी भाई, बहनों की भावनाएं आहत हों, जिनके लिए मेरे दिल में सबसे ज्यादा प्रेम और सम्मान है। अक्षय कुमार ने बाबा से संबंधों की बात को सिरे से नकार दिया और कहा कि वह न कभी वह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से मिले हैं और न ही उन्हें जानते हैं। हालांकि सुखबीर बादल से उनकी दो बार मुलाकात सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान हुई है, पर राम रहीम से बिल्कुल भी नहीं।
विज्ञापन
Chandigarh, Actor Akshay Kumar Tweet on Relations with Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim
Akshay kumar
अक्षय पर लगा था मीटिंग करवाने का आरोप
श्री गुरुग्रंथ साहिब और अन्य धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी मामले गठित जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में अक्षय कुमार पर आरोप लगाया गया था कि एक्टर ने 20 सितंबर 2015 को अपने फ्लैट पर सुखबीर बादल और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बीच मीटिंग करवाई। इसमें श्री तख्त श्री दमदमा साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी गुरमुख सिंह भी शामिल हुए। उसी बैठक में डेरा प्रमुख की फिल्म को पंजाब में रिलीज करने का फैसला हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरमीत राम रहीम से सुखबीर बादल की मुलाकात अक्षय कुमार के घर पर हुई है। हालांकि, आरोप सामने आते ही अक्षय ने इसका खंडन कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed