मार्वल कॉमिक्स के जनक स्टेन ली के निधन के बाद हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। स्टेन ली लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और सोमवार को अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई स्टेन ली को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। इस कड़ी में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स का नाम भी शामिल है। तो चलिए आपको बताते हैं किस स्टार ने क्या लिखा।
सोनम कपूर से लेकर ईशा गुप्ता ने स्टेन ली के निधन पर जताया शोक, बोलीं- 'एक युग का हुआ अंत'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टेन ली के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और उनके जाने पर शोक व्यक्त किया। सोनम ने लिखा - 'स्टीन ली के जाने से दुखी हूं।' वहीं अनुपम खेर ने लिखा - 'सुपरहीरो बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, जो अच्छाई में विश्वास करते हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी खुद को रोक नहीं पाई और सोशल मीडिया पर उनका दर्द छलका।
A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on
Thank you for creating super heroes who believed in goodness. Rest in peace #StanLee. 🙏
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on
ईशा गुप्ता ने ट्वीट किया - 'मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि एक युग का अंत हो गया है। इस युग के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया स्टेन ली।' स्टेन ली के निधन की खबर उनकी बेटी जे सी ली ने मीडिया को दी। जे सी ली ने कहा - 'फैंस के लिए इस तरह के किरदार बनाया उन्होंने अपना दायित्व समझा। वह जिंदगी से बहुत प्यार करते थे और जो भी किया उससे भी। उनका परिवार और फैंस उनसे बहुत प्यार करते हैं। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
Thank you for creating super heroes who believed in goodness. Rest in peace #StanLee. 🙏
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on
28 दिसंबर 1922 को न्यूयॉर्क में जन्मे ली ने 1961 में 'दि फैंटास्टिक फोर' के साथ मार्वल कॉमिक्स की शुरुआत की थी। बाद में इसमें स्पाइडर मैन, एक्स मैन, हल्क, आयरन मैन, ब्लैक पैंथर, थोर, डॉक्टर स्टैंज और कैप्टन अमेरिका जैसे किरदार शामिल किए गए। इन किरदारों पर बाद में फिल्में भी बनीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर धमाल मचाया।
— stan lee (@TheRealStanLee) November 12, 2018
मार्वल की अब तक की लगभग हर फिल्म में स्टेन ली ने कैमियो रोल किया। कॉमिक्स के अलावा ली ने फिल्मों में स्क्रीनप्ले भी लिखे थे। ली की कॉमिक्स के पूरी दुनिया में दीवाने हैं। स्टेन ली ने 2013 में अपनी पहली भारतीय सुपरहीरो फिल्म चक्र बनाई थी। कार्टून नेटवर्क, ग्राफिक इंडिया एवं पाओ इंटरनेशनल की साझेदारी में बनने वाली फिल्म 'चक्र: द इंविंसिबल' को कार्टून नेटवर्क पर लांच किया गया था।
