फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हीमैन' धर्मेंद्र की 10 अनदेखी तस्वीरें 10 अनकहे राज...कभी चने बेचते थे, इस्लाम धर्म भी अपनाया

Sat, 08 Dec 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Dec 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Bollywood Actor Dharmendra Personal Life Untold Facts
Dharmendra - फोटो : Dharmendra
19 साल की उम्र में शादी हो गई थी। विवाह बंधन में बंधने को इस्लाम धर्म भी अपना लिया था। एक आम इंसान से बॉलीवुड का सुपरस्टार बनने का सफर भी काफी रोचक रहा। पढ़ें 'ही-मैन' धर्मेंद्र की जिंदगी के 10 अनकहे राज।
Chandigarh, Bollywood Actor Dharmendra Personal Life Untold Facts
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र 83 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 8 दिसम्बर 1935 को पंजाब के फागवाड़ा में हुआ था। उनका पूरा नाम धरम सिंह देयोल है। धर्मेन्द्र की पढ़ाई फगवाड़ा के आर्य हाई स्कूल एवं रामगढ़िया स्कूल में हुई। वे सिर्फ मैट्रिक तक की पढ़ाई कर पाए थे। असल में धर्मेन्द्र का पैतृक गांव जिला लुधियाना का साहनेवाल है। फगवाड़ा उनकी बुआ का शहर है, जिनका बेटा वीरेंदर पंजाबी फिल्मों का सुपर स्टार और प्रोड्यूसर डायरेक्टर था।

 
Chandigarh, Bollywood Actor Dharmendra Personal Life Untold Facts
धर्मेंद्र
आतंक के दौर में लुधियाना में ही फिल्म जट ते ममीन की शूटिंग के दौरान आतंकियों ने गोली मार कर वीरेंदर की हत्या कर दी थी। उनकी पहली शादी तब हो गई थी, जब वो केवल 19 साल के थे। धर्मेंद्र ने अपनी दोनों पत्नियों को बनाए रखा है। उनकी दूसरी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ हुई। हेमा मालिनी से शादी करने के लिए धर्मेन्द्र ने इस्लाम धर्म अपना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Bollywood Actor Dharmendra Personal Life Untold Facts
dharmendra
पहली पत्नी से धर्मेंद्र के दो बेटे सन्नी और बॉबी देओल हैं। उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से धर्मेंद्र को बेटियां ऐशा और अहाना हैं। धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया है। वह अब मुंबई में हेमा मालिनी के साथ रहते हैं, पर उनके संबंध अपनी पहली बीवी और बेटों के साथ भी मधुर हैं। धर्मेंद्र राजनीति से भी जुड़े। फिल्मों ने आने के लिए धर्मेंद्र ने कड़ा संघर्ष किया। धर्मेंद्र अभिनय का एक लंबा अनुभव समेटे हुए हैं।
विज्ञापन
Chandigarh, Bollywood Actor Dharmendra Personal Life Untold Facts
Dharmendra
धर्मेंद्र 2004 से 2009 तक बीजेपी की तरफ से बीकानेर के सांसद रहे, लेकिन उन्हें राजनीति रास नहीं आई. फिल्मों में काम करने से पहले धर्मेंद्र रेलवे में क्लर्क थे और उन्हें सवा सौ रुपए सैलरी मिलती थी। धर्मेन्द्र ने अभिनय कहीं से सीखा नहीं था। फिल्मफेयर की तरफ से आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में धर्मेद्र ने कई प्रतिभाशाली लोगों को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। टैलेंट हंट जीतकर धर्मेंद्र मुंबई आ गए, लेकिन के लिए फिल्मों की राह आसान नहीं थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed