{"_id":"5b77eb2742c79246382ce84a","slug":"chandigarh-bollywood-actress-surveen-chawla-bail-petition-in-fraud-case-rejected","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हेट स्टोरी 2' की इस बोल्ड एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ी, कर दिया है ऐसा कांड...कानूनी पचड़े में फंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हेट स्टोरी 2' की इस बोल्ड एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ी, कर दिया है ऐसा कांड...कानूनी पचड़े में फंसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Sat, 18 Aug 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Surveen chawla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'हेट स्टोरी 2' की बोल्ड एक्ट्रेस सुरवीन चावला के लाखों दीवानों के लिए बहुत बुरी खबर। अदाकारा ने एक ऐसा कांड कर दिया है कि शायद अब वे जेल जाएं।
Surveen chawla
मई 2018 में उनके खिलाफ पंजाब के होशियारपुर में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। मामले में अग्रिम जमानत के लिए एक्ट्रेस ने अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश प्रिया सूद की अदालत में याचिका लगाई थी। इस याचिका पर 17 अगस्त को सुनवाई हुई, जो खारिज हो गई है। उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।
surveen chawla
धारा 420 के तहत केस
थाना सिटी पुलिस ने मनविंदर सिंह निवासी सेक्टर-18 बी चंडीगढ़, सुरवीन चावला निवासी ओशीवारा वेस्ट मुंबई, अक्षय ठक्कर निवासी लोखंडवाला कांप्लेक्स मुंबई के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।
थाना सिटी पुलिस ने मनविंदर सिंह निवासी सेक्टर-18 बी चंडीगढ़, सुरवीन चावला निवासी ओशीवारा वेस्ट मुंबई, अक्षय ठक्कर निवासी लोखंडवाला कांप्लेक्स मुंबई के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Surveen chawla
4 मई 2018 को हिंदी-पंजाबी फिल्मों की मशहूर अदाकारा सुरवीन चावला, उनके पति अक्षय ठक्कर और भाई मनविंदर के खिलाफ 40 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। होशियारपुर निवासी सतपाल गुप्ता ने उन पर आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में सत्यपाल गुप्ता का कहना है कि इन तीनों ने करीब 2 वर्ष पहले रिलीज हुई फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ को लेकर 40 लाख रुपये लगाने को कहा और 40 के बदले 50 लाख रुपये देने का वादा किया था, पर बाद में उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
surveen chawla
सतपाल गुप्ता ने बताया कि सुरवीन चावला का भाई मनविंदर सिंह उनके बेटे पंकज गुप्ता का वाकिफ था। उसी ने उन्हें सुरवीन और अक्षय ठक्कर के साथ मिलवाया था। उन्होंने उसे 2014 में कहा कि वे ‘निल बटे सन्नाटा’ नाम की फिल्म बना रहे हैं। अगर आप लोन के तौर पर फिल्म बनाने के लिए पैसे देंगे तो थोड़े समय में ही अच्छा कमा लेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 50 लाख की इन्वेस्टमेंट वह 6 माह में वापस कर देंगे।