फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी ही शादी में ढोल की थाप पर थिरके कपिल शर्मा, संगीत सेरेमनी 'जागो' का वीडियो वायरल, देखें

Thu, 13 Dec 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Dec 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Comedian Kapil Sharma Weds Ginni Chatrath, Jago Ceremony Video Viral
कपिल शर्मा की शादी
अपनी ही शादी में 'दूल्हा' दीवाना बनकर नाचा तो सब देखते ही रह गए। कॉमेडियन कपिल शर्मा की संगीत सेरेमनी 'जागो' का वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Chandigarh, Comedian Kapil Sharma Weds Ginni Chatrath, Jago Ceremony Video Viral
कपिल शर्मा की शादी
मंगलवार रात कपिल शर्मा की संगीत सेरेमनी हुई, जिसे पंजाब में जागो कहा जाता है। इसमें कपिल शर्मा ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। उन्होंने पंजाबी में बोलियां डालते हुए भंगड़ा भी डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bhangra Ta Sajda je Nache Hamara @kapilsharma 🕺🕺🎉 Happiness On #KapilSharma Face Is Enough To Makes Us Smile. Jaggo Night #KapilWedsGinni  #KapilGinniKiShaadi #KapilKiShaadi  #GinniChatrath @ginnichatrath  @rajivthakur007

A post shared by Kapil Sharma Universe (@kapilsharmauniverse) on


Chandigarh, Comedian Kapil Sharma Weds Ginni Chatrath, Jago Ceremony Video Viral
कपिल शर्मा की शादी
इससे पहले बेटे के सिर पर सेहरा बंधने की खुशी मां के चेहरे से झलकी और वो ढोल की थाप पर जमकर नाची। यह वीडियो कपिल के घर पर माता की चौकी का है। इसे एक फैन पेज ने शेयर किया है, जिसमें  सिंगर ऋचा शर्मा भक्ति सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं। वीडियो में कपिल की मां खुशी से झूम रही हैं। वहीं कपिल अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Comedian Kapil Sharma Weds Ginni Chatrath, Jago Ceremony Video Viral
गजब की कलाकृति
विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने गजब की कलाकृति बनाकर कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ को शादी की मुबारकबाद दी। इस आर्टिस्ट ने ओडिशा में पुरी के तट पर रेत पर एक चित्र उकेरा और लिखा, कॉन्गरेचुलेशन कपिल और गिन्नी। यह आकृति इतनी खूबसूरत है कि कपिल शर्मा और गिन्नी देखते ही रह जाएंगे। सुदर्शन अब तक ऐसी कई कलाकृतियां बना चुके हैं।
विज्ञापन
Chandigarh, Comedian Kapil Sharma Weds Ginni Chatrath, Jago Ceremony Video Viral
kapil sharma
शादी के बाद कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 14 दिसंबर को होमटाउन अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी देंगे। इसके बाद इंडस्ट्री के लोगों के लिए भी एक खास पार्टी रखी जाएगी। ये पार्टी मुंबई में होगी। इसके बाद मुंबई में 24 दिसंबर को रिसेप्शन हो सकता है। 14 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन में कपिल शर्मा की ओर से वडाली नाइट रखी गई है। हालांकि अभी वेन्यू डिसाइड नहीं हुआ है, मगर बताया जा रहा है कि इस मौके पर गायक लखविंदर वडाली और उनके पिता पूरन शाह वडाली कव्वालियों से समा बांधेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed