{"_id":"5b46edfd4f1c1bb6248b5bf1","slug":"chandigarh-dara-singh-death-anniversary-world-champion-wrestler-rustam-e-hind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर से, जिनकी छाती 53 इंच थी, पहलवानी में वे कभी किसी से नहीं हारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिलिए बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर से, जिनकी छाती 53 इंच थी, पहलवानी में वे कभी किसी से नहीं हारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चाहे कुश्ती का मैदान हो या अभिनय का, 53 इंच की छाती वाला बॉलीवुड का ये एक्टर पहलवानी में कभी किसी से नही हारा। जानिए इनके बारे में सब कुछ। आज यानी 12 जुलाई को इनकी पुण्यतिथि है।
Trending Videos
2 of 9
Dara Singh
ये हैं धारावाहिक रामायण में हनुमान का यादगार रोल निभाने वाले पहलवान दारा सिंह। जिन्होंने अपनी जिंदगी में 500 से ज्यादा फाइट लड़ी और वे एक भी मुकाबला नहीं हारे। दारा सिंह ने अपने समय के सभी बड़े पहलवानों को हराया था, जिसके लिए उन्हें 'रुस्तम-ए-पंजाब' और 'रुस्तम-ए-हिंद' का खिताब दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
Dara Singh
दारा सिंह रन्धावा का जन्म 19 नवम्बर 1928 को अमृतसर (पंजाब) के गांव धरमूचक में श्रीमती बलवन्त कौर और श्री सूरत सिंह रन्धावा के यहां हुआ था। कम आयु में ही घर वालों ने उनकी मर्जी के बिना उनसे आयु में बहुत बड़ी लड़की से उनकी शादी कर दी। मां ने इस उद्देश्य से कि पट्ठा जल्दी जवान हो जाए, उसे सौ बादाम की गिरियों की खांड मक्खन में कूटकर खिलाना व ऊपर से भैंस का दूध पिलाना शुरू कर दिया।
4 of 9
dara singh mumtaz
नतीजा यह हुआ कि 17 साल की नाबालिग उम्र में ही दारा सिंह प्रद्युम्न नामक बेटे के बाप बन गए। दारा सिंह का एक छोटा भाई सरदारा सिंह भी था, जिसे लोग रंधावा के नाम से जानते थे। दारा सिंह और रंधावा दोनों ने मिलकर पहलवानी करनी शुरू कर दी और धीरे-धीरे गांव के दंगलों से लेकर शहरों तक में ताबड़तोड़ कुश्तियां जीतकर अपने गांव का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
5 of 9
dara singh
दारा सिंह की लंबाई 6 फीट 2 इंच थी और छाती 53 इंच की थी। लंबा चौड़ा शरीर होने की वजह से उन्हें रेस्लिंग में हाथ आजमाने को कहा जाता था। जिसकी शुरुआत उन्होंने मेलों और बाजारों में छोटी-छोटी फाइट से की थी। आप को विश्वास नही होगा, लेकिन दारा सिंह ने एक मुकाबले में अपने से कहीं ज्यादा वजनी 200 किलो के ऑस्ट्रेलिया के किंग कांग को पहले तो रिंग में पटखनी दी और फिर उन्हें उठाकर रिंग के बाहर ही फेंक दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X