फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandigarh Kare Aashiqui Week 1: दिल्ली, यूपी और पंजाब में मिला आयुष्मान को प्यार, मध्य प्रदेश और बिहार में नहीं दिखी बहार

Sat, 18 Dec 2021 03:26 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 18 Dec 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Kare Aashiqui Week 1: Ayushmann found love in Delhi, UP and Punjab, did not see it in Madhya Pradesh and Bihar
चंडीगढ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक अभिषेक कपूर की प्रगतिशील और साहसिक फिल्म ‘चंडीगढ करे आशिकी’ को इसे बनाने वालों ने कामयाब फिल्म मान लिया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 22.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया है। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म अगले महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। मुंबई में बीती रात इसकी सक्सेस पार्टी में अभिनेता ऋतिक रोशन खासतौर से शामिल हुए। ऋतिक ने इससे पहले फोन करके इसके सितारों को निजी तौर पर भी बधाई दी थी। पहले हफ्ते के आंकड़ों के हिसाब से देखें तो फिल्म ‘चंडीगढ करे आशिकी’ ने मुंबई फिल्म वितरण क्षेत्र से ज्यादा कमाई उत्तर भारत में की है। उत्तर भारत में फिल्म ने दिल्ली, यूपी और ईस्ट पंजाब टेरिटरीज को मिलाकर 7.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Chandigarh Kare Aashiqui Week 1: Ayushmann found love in Delhi, UP and Punjab, did not see it in Madhya Pradesh and Bihar
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘चंडीगढ करे आशिकी’ को अपनी खराब मार्केटिंग रणनीति का सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि आयुष्मान खुराना के मुताबिक फिल्म के विषय के बारे में फिल्म की रिलीज के बारे में न बताने का फैसला इसे बनाने वालों का है। वह कहते हैं, ‘ये फैसला फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर का था, फिल्म के निर्माताओं का था। वे लोग फिल्म के विषय को रिलीज से पहले नहीं खोलना चाहते थे। दरअसल बात ये भी हुई थी कि जब मेरी फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ रिलीज हुई तो उस समय कुछ लोग इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फिल्म देखने ही नहीं गए। तमाम छोटे शहरों से मुझे फीडबैक मिला। हमने बातचीत भी की। लोगों ने कहा कि हम पिक्चर देखने इसलिए नहीं गए कि हमने ट्रेलर में दो लड़कों को एक दूसरे का चुंबन करते देख लिया। मुझे ये बात खटक गई थी। मुझे लगा कि हमारे बीच अब भी ये बाधा आती है कि इन विषयों को अगर खुलकर हम ट्रेलर में दिखा दें तो दिक्कत हो जाती है। इस बार हमने ये ट्रेलर में नहीं दिखाया। हमने सोचा कि हम एक साधारण प्रेम कहानी का ट्रेलर बनाते है और फिल्म देखकर लोग जानेंगे कि मुद्दा क्या है।’

Chandigarh Kare Aashiqui Week 1: Ayushmann found love in Delhi, UP and Punjab, did not see it in Madhya Pradesh and Bihar
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन, फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई के जो आंकड़े आए हैं, वे बताते हैं कि अगर फिल्म के विषय को लेकर इसके मेकर्स ने पहले से ही खास रणनीति बनाई होती तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाले नतीजे ला सकती थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 22.61 करोड़ रुपये की जो कमाई की है, उसमें से एक तिहाई हिस्सा तो सिर्फ दिल्ली यूपी और ईस्ट पंजाब के सिनेमाघरों से ही इसे मिल गया है। फिल्म ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सिनेमाघरों से 4.63 करोड़ रुपये और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश आदि उत्तरी राज्यों से 2.89 करोड़ रुपये कमाए। मुंबई फिल्म वितरण क्षेत्र में फिल्म की कमाई 6.45 करोड़ रुपये रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh Kare Aashiqui Week 1: Ayushmann found love in Delhi, UP and Punjab, did not see it in Madhya Pradesh and Bihar
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘चंडीगढ करे आशिकी’ को बिहार, झारखंड के साथ साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे हिंदी भाषी राज्यों में भी खास सफलता नहीं मिली। फिल्म ने बिहार व झारखंड के राज्यों में सिर्फ 45 लाख रुपये कमाए हैं। उससे बेहतर कारोबार फिल्म का पश्चिमी बंगाल में 91 लाख रुपये, मैसूर में भी 91 लाख रुपये और निजाम व आंध्र प्रदेश में 85 लाख रुपये रहा।

विज्ञापन
Chandigarh Kare Aashiqui Week 1: Ayushmann found love in Delhi, UP and Punjab, did not see it in Madhya Pradesh and Bihar
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म को मध्य भारत और राजस्थान में अच्छा कारोबार करने की काफी उम्मीद थी लेकिन वहां ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सीपी टेरिटरी में फिल्म ने 1.03 करोड़ रुपये का कारोबार पहले हफ्ते में किया है। सीआई में ये आंकड़ा 81 लाख के करीब रहा। राजस्थान में फिल्म की कमाई 1.12 करोड़ रुपये रही। फिल्म ‘चंडीगढ करे आशिकी’ अब तमाम सिनेमाघरों के स्क्रीन्स से कम होनी शुरू हो गई है। उसकी जगह सिनेमाघरों ने ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ और ‘पुष्पा पार्ट 1’ जैसी फिल्में दिखानी शुरू कर दी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed