{"_id":"5b1a1c374f1c1b8c278b496e","slug":"chandigarh-lawrence-bishnoi-gang-member-sampat-nehra-threatened-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को मारने की धमकी देने वाला खुद में 'बाहुबली', बंदूक से खेलता था 'खेल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान को मारने की धमकी देने वाला खुद में 'बाहुबली', बंदूक से खेलता था 'खेल'
Sun, 17 Jun 2018 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
संपत नेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला खुद में 'बाहुबली' है और उसकी जुर्म की दुनिया इतनी बड़ी कि आतंक का दूसरा नाम था। बॉलीवुड स्टार सलमान खान जब काले हिरण के मामले में जोधपुर पहुंचे तो उसके अगले दिन उसी अदालत में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई को भी पेश होना था।
2 of 8
संपत नेहरा
बिश्रोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी में यह भी कहा था कि मैं स्टूडेंट पॉलिटिक्स से जुड़ा रहा हूं और जो बोलता हूं, वो कर दूंगा। इस धमकी के वक्त लॉरेंस जेल में था, जबकि संपत नेहरा ही उसकी गैर मौजूदगी में आपराधिक वारदातों को अंजाम तक पहुंचाने का काम कर रहा था। कहा जाए तो तब से गैंगस्टर संपत नेहरा ही इस गैंग को चला रहा है और इस धमकी में संपत का भी हाथ था।
3 of 8
संपत नेहरा
जनवरी में मिली इस धमकी के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि यह धमकी महज खुद को सुर्खियों में लाने के लिए थी। हालांकि पुलिस इस मामले से जुड़े पहलुओं को भी खंगाल रही है। गैंग के अन्य सदस्य जब भी कोई आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं तो इसे सोशल साइट्स पर अपडेट भी करते हैं ताकि उनके गैंग का दबदबा और बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
संपत नेहरा
अब हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने बुधवार रात कार्रवाई करते हुए हैदराबाद से गैंगस्टर संपत नेहरा को गिरफ्तार कर लिया। नेहरा की गिरफ्तारी के बाद मोहाली पुलिस ने राहत की सांस ली है। मोहाली की पुलिस संपत नेहरा को पकड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। पुलिस ने संपत की धरपकड़ के लिए व्यापक स्तर पर आपरेशन छेड़ा हुआ था, लेकिन हैदराबाद में उसके काबू आने के बाद पुलिस को कई मामले हल होने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन
5 of 8
संपत नेहरा
लंबे समय से पुलिस के पास सूचना थी कि संपत जिला मोहाली व चंडीगढ़ क्षेत्र में सक्रिय है, उसे काबू करने के लिए पुलिस की टीम हर समय हाई अलर्ट पर थी। संपत नेहरा पर दर्जनों कत्ल, लूट व अन्य मामले चल रहे हैं। लेकिन जिला मोहाली पुलिस उसको बनूड़ में पार्षद के पति की हत्या के मामले में सरगर्मी से तलाश रही थी। इसके अलावा संपत नेहरा ने साथियों संग जीरकपुर में फायरिंग कर एक फॉर्च्यूनर लूट ली थी। दोनों बड़े मामलों में पुलिस संपत नेहरा की तलाश में जुटी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।