फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान को धमकी देने का वीडियो वायरल, फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई से भिड़े 'भाई' के फैन्स

Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
salman khan threat video by  lawrence bishnoi
लॉरेंस बिश्नोई
सलमान खान को मारने की धमकी देने वाला वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ तो 'भाई' के फैन्स लॉरेंस बिश्नोई से भिड़ गए। अब फेसबुक रणक्षेत्र बन हुआ है।
salman khan threat video by  lawrence bishnoi
लॉरेंस बिश्नोई
राजस्थान के भरतपुर की जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सलमान खान को धमकी देने वाले वीडियो फेसबुक पर शेयर किया। इसके बाद तो उसकी फेसबुक वॉल रणक्षेत्र बन गई। उसके समर्थक इसे सही बताने लगे तो कमेंट बॉक्स में सलमान खान के पाकिस्तानी फैन भी कूद पड़े। उन्होंने लॉरेंस को इसका परिणाम भुगतने की चेतावनी तक दे डाली। इसके बाद से दोनों पक्ष फेसबुक पर ट्रोल हो रहे हैं। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
salman khan threat video by  lawrence bishnoi
लॉरेंस बिश्नोई
कुछ दिन पूर्व ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। धमकी देने के बाद बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर संपत नेहरा सलमान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया। वहां उसने एक्टर की रेकी भी की, लेकिन सिक्योरिटी अधिक होने के कारण कामयाब नहीं हो सका था। अब उसे दोबारा इस काम को अंजाम देने के लिए मुंबई जाना था। इससे पहले ही हरियाणा एसटीएफ ने संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan threat video by  lawrence bishnoi
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
संपत और लॉरेंस की गिरफ्तारी के बाद भी लॉरेंस का फेसबुक एकाउंट लगातार अपडेट किया जा रहा है। 12 जून को ही लॉरेंस के नाम से बनाए गए फेसबुक एकाउंट पर सलमान को धमकी देने के संबंध में पोस्ट डाली गई थी। जिस पर लारेंस की फ्रेंड लिस्ट में शामिल दोस्त और सलमान खान के फैन आपस में भिड़ गए हैं। इस फैंस में कुछ पाकिस्तानी नागरिक भी हैं। पाकिस्तान के अली राज, मोइन, कलकत्ता के सुनील ने लारेंस को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि सलमान खान को मारना दूर की बात, पहले उन्हें मारकर दिखाए। प्रतिदिन लॉरेंस व सलमान के समर्थकों के बीच वाकयुद्ध चल रहा है।
विज्ञापन
salman khan threat video by  lawrence bishnoi
लॉरेंस बिश्नोई
काला हिरण शिकार मामले को लेकर दी गई थी धमकी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि काला हिरण शिकार मामले को लेकर लारेंस ने सलमान को धमकी दी थी। धमकी के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई थी। सलमान के घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि कारौर के आनंद हत्याकांड को अंजाम दिलाने के लिए संपत ने ही शूटर भेजे थे। एक शूटर का पता लग गया है। जबकि अन्य का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द पुलिस संपत को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed