फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनीति में एंट्री पर सपना चौधरी का बड़ा खुलासा, ले सकती हैं एक फैसला, कई को लगेगा झटका

Mon, 30 Jul 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Mon, 30 Jul 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Sapna Choudhary Interview on Entry in Politics, Congress
सपना चौधरी
राजनीति में एंट्री को लेकर सपना चौधरी ने एक बड़ा खुलासा किया है। वे जल्दी ही कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं, जिससे न केवल फैन्स निराश होंगे, बल्कि कइयों को झटका भी लगेगा।
Chandigarh, Sapna Choudhary Interview on Entry in Politics, Congress
सपना चौधरी
मशहूर हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी रविवार दोपहर बाद फतेहाबाद के भट्टूकलां कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने करीब 1 घंटे तक अपने लटकों-झटकों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की तो वे राजनीति में आने को लेकर खुलकर बोलीं। 
Chandigarh, Sapna Choudhary Interview on Entry in Politics, Congress
सपना चौधरी - फोटो : SELF
सपना चौधरी ने कहा कि अगर उन्हें किसी पार्टी से अच्छा ऑफर मिलता है तो वे अपने हुनर के मु़ताबिक उस पार्टी में काम करेंगी। उन्हें ना पार्षद बनना है, ना एमएलए की टिकट चाहिए ना ही प्रधानमंत्री बनना है। वहीं कांग्रेस में जाने की चर्चाओं पर सपना बोलीं कि पहली बार उनकी कांग्रेस के शीर्ष कमान से मुलाकात नहीं हो पाई थी। अब दोबारा से बुलावा मिला है और समय मिलेगा तो वे जरूरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Sapna Choudhary Interview on Entry in Politics, Congress
sapna chaudhary
सपना ने मौजूदा हरियाणा सरकार पर कलाकारों की अनदेखी का आरोप लगाया है। सपना ने कहा कि मौजूदा सरकार को कलाकारों पर ध्यान देने के लिए फुर्सत नहीं है, बाकि मेरी कोशिश है कि कलाकरों के लिए हम कुछ ना कुछ कर पाएं। सपना चौधरी ने मांग की है कि हरियाणा में सरकार फिल्म सिटी बनाए, थियेटर बनाए ताकि हरियाणा का कलाकार अपने हुनर को पहचान दे सके।
विज्ञापन
Chandigarh, Sapna Choudhary Interview on Entry in Politics, Congress
sapna chaudhary - फोटो : self
सपना चौधरी ने कहा कि हरियाणा में राइटर लिख-लिख कर मर जाता है और आखिर में उसकी स्थिति ऐसी हो जाती है कि वह दो दानों के लिए मोहताज हो जाता है। इसलिए हम लोग हरियाणा के कलाकारों के लिए संघर्षरत्त हैं। सरकार से उम्मीद है कि वह कलाकारों की बेहतरी के लिए जल्द से जल्द अच्छे कदम उठाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed