{"_id":"650d0fe0ba9fb17ccd0e1079","slug":"chandramukhi-2-hindi-dubbed-version-not-be-released-in-theatres-kangana-ranaut-no-clarity-comment-in-headlines-2023-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandramukhi 2: 'चंद्रमुखी 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? कंगना रणौत के बड़े बयान ने बढ़ाई सोशल मीडिया की हलचल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chandramukhi 2: 'चंद्रमुखी 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? कंगना रणौत के बड़े बयान ने बढ़ाई सोशल मीडिया की हलचल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 22 Sep 2023 09:24 AM IST
सार
कंगना रणौत की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ा हुआ है। इसी बीच अभिनेत्री ने इसके हिंदी वर्जन की रिलीज को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला बयान दे दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
चंद्रमुखी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह मूवी पूरे भारत में रिलीज होने वाली है। साउथ में इसका प्रमोशन जोरो-शोरों से जारी है। हालांकि, नॉर्थ में इसे लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है। वहीं, अब मुख्य अभिनेत्री ने साउथ मीडिया से बात करते हुए, फिल्म की रिलीज पर बड़ी बात कह दी है। साथ ही उन्होंने बताया है कि नॉर्थ में इसे लेकर कोई गतिविधि या इंटरव्यू क्यों नहीं हो रहा है।
2 of 5
चंद्रमुखी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
जब एक समाचार संपादक ने इस बारे में ट्वीट किया और कंगना को टैग किया, तो अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी आगामी फिल्म की हिंदी रिलीज के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एक्स पर, कंगना ने कहा कि हिंदी संस्करण गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स के मनीष शाह द्वारा वितरित किया जा रहा है, और अभिनेत्री ने दावा किया कि मनीष हिंदी संस्करण जारी करने के इच्छुक नहीं थे।
3 of 5
कंगना रणौत, चंद्रमुखी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने लिखा, 'फिल्म का डब किया हुआ हिंदी संस्करण लाइका प्रोडक्शंस द्वारा वितरित नहीं किया जा रहा है। इसका डब संस्करण जी टेलीफिल्म्स के पास है। यहां तक कि मुझे भी इसकी रिलीज के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। आखिरी बार मैंने गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स के मालिक मनीष जी से बात की थी, तब उन्होंने कहा था कि वह हिंदी संस्करण जारी नहीं कर रहे हैं। हालांकि, अब कुछ लोगों का ऐसा कहना है कि वह इसे जारी करने वाले हैं।'
रिपोर्ट्स की मानें तो, राघव लॉरेंस और कंगना रणौत अभिनीत फिल्म 'चंद्रमुखी 2' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, पहले यह मूवी 15 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। फिल्म के ट्रेलर ने इसकी रिलीज के लिए फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। ट्रेलर में नजर आता है कि चंद्रमुखी की इस 17 वर्ष पुरानी कहानी में अचानक से एक ट्विस्ट आ जाता है, क्योंकि 200 वर्ष पुरानी एक राजा और एक डांसर की कहानी वापस से जिंदा हो जाती है।
'चंद्रमुखी 2' वर्ष 2005 की प्रतिष्ठित ब्लॉकबस्टर 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है। दोनों फिल्मों का निर्देशन पी वासु ने किया है। प्रीक्वल में ज्योतिका ने मुख्य किरदार निभाया था, और रजनीकांत, वेट्टियन राजा के किरदार में थे। दूसरी किस्त में, कंगना ने ज्योतिका की जगह ली, जबकि राघव लॉरेंस, रजनीकांत की जगह लेने में सफल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।